फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri Lucky Zodiac Signs: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, इन 4 राशिवालों को मिलेगा लाभ

Wed, 11 Mar 2026 10:12 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार चैत्र नवरात्रि गुरुवार, 19 मार्च से शुरू होगी और इसका समापन 27 मार्च, 2026 को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। 
विज्ञापन
1 of 5
चैत्र नवरात्रि 2026 लकी राशियां - फोटो : Amar Ujala
Chaitra Navratri Lucky Zodiac Sign: चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शुरू होती है और नवमी तिथि को समाप्त होती है। इसी नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है, जिसे विशेष रूप से भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसलिए, चैत्र नवरात्रि न केवल देवी दुर्गा की पूजा के लिए,बल्कि भगवान राम के स्मरण के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार चैत्र नवरात्रि गुरुवार, 19 मार्च से शुरू होगी और इसका समापन 27 मार्च, 2026 को होगा। 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान उन राशियों के जातकों के जीवन में सफलता, समृद्धि और नए अवसरों की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां । 
 
विज्ञापन

2 of 5
आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी मजबूत होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं।  इसके साथ ही अचानक आर्थिक लाभ की भी संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार होगा। नई नौकरी के लिए आपके पास कई अवसर आएंगे। लम्बे समय से रुके हुए कार्य भी इस दिअरण पूरे होने की प्रबल सम्भावना है । किसी पुराने कानूनी विवाद का फैसला आपके पक्ष में आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
नया घर या वाहन खरीदने की भी संभावना है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा तो होगा ही साथ ही उनके व्यापार का विस्तार भी होगा। । समाज में आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को एक नई दिशा प्रदान कर सकती है। इसके अलावा यदि आप विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं तो आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। 

4 of 5
आपके पारिवारिक जीवन में सुख और स्थिरता बढ़ेंगी और आप गहरी मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि लाभकारी साबित हो सकती है।  इस दौरान, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको नई योजनाओं को लागू करने के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होने की संभावना है। आपके वरिष्ठों से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सुख और स्थिरता बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपके सामने नए प्रोजेक्ट या काम के अवसर आ सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों को देवी दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलने की संभावना है। आपके सामने नए प्रोजेक्ट या काम के अवसर आ सकते हैं। परिवार के भीतर सुख, शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपको पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। यदि आपने कहीं निवेश किया है तो आपको उस पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें