फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट, पढ़ें राशिफल

Thu, 19 Mar 2026 10:01 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chaitra Navratri 2026: शुभ योग में चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। यह समय कुछ राशि वालों के किस्मत के द्वार खोल सकता है, तो कुछ को सतर्क रहकर खुद को मजबूत करने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में आइए मेष से मीन तक के इस राशिफल को जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2026: शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थिति के अनुसार भी कल्याणकारी है। इस दिन मीन राशि में शुक्र आदित्य योग बना हुआ है। वहीं देवी का आगमन पृथ्वी लोक पर होने से कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा भी बनी रहेगी। ऐसे में कुछ राशियों के लिए चैत्र नवरात्रि भाग्यशाली साबित हो सकते हैं, जबकि कुछ जातकों की कठिनाइयां भी बढ़ने की आशंका है। ऐसे में आइए इस दिन के राशिफल को जानते हैं।
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में इस विधि से करें कलश स्थापना, जानें नियम और शुभ समय
विज्ञापन

2 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए समय खास रहेगा।
  • इस समय मंगल की ऊर्जा आपको साहस दे रही है। 
  • अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • मेहनत का फल प्राप्त होगा और करियर में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है।
  • आपके लिए यह नवरात्रि विशेष कृपा लेकर आई है। 
  • शुक्र की अनुकूलता से आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी।
  • प्रयासों का फल मिलने लगेगा। 

4 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों को थोड़ा सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी।
  • स्थितियां आपके लिए उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है।
  • कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लें। 
  • छोटी-छोटी गलतियों से बचना ही इस समय आपकी सबसे बड़ी जीत होगी।
विज्ञापन

5 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • चंद्रमा का प्रभाव आपके भावनात्मक जीवन को प्रभावित कर सकता है।
  • इस समय रिश्तों में अनबन होने से तनाव बढ़ेगा।
  • रिश्तों में गलतफहमी से बचें।
  • नया काम करने से अभी बचना बेहतर रहेगा और धैर्यवान रहें।
विज्ञापन

6 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • सूर्य की शक्ति आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रही है। 
  • इस समय आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें सफलता के संकेत हैं। 
  • आपकी सकारात्मक ऊर्जा दूसरों को भी प्रभावित करेगी।
विज्ञापन

7 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए समय खुशियों से भरा रहेगा।
  • किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके मन को खुशी देगी।
  • परिवार वालों के साथ बिताए हुए समय से मानसिक सुकून मिलेगा।

8 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों को कानूनी मामलों से राहत मिलेगी।
  • देवी की विशेष कृपा होने के कारण सभी अटके काम बनते हुए नजर आएंगे।
  • सभी तरह के फैसले आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।

9 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • समय आपके लिए सामान्य से कई गुना फलदायी रहने वाला है।
  • मंगल की स्थिर ऊर्जा आपको मजबूती दे रही है। 
  • कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी।
  • इस समय व्यापार में धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनती जाएगी।

10 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए समय करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। 
  • अगर आप व्यापार विस्तार की सोच रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में है।
  •  चुनौतियों का सामना मजबूती से कर पाएंगे। 
  • विवाह के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं और किसी खास की दस्तक जीवन में होगी।

11 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के भीतर नई ऊर्जा आएगी।
  • आपको मेहनत का फल मिलेगी और नया काम प्रारंभ कर सकते हैं।
  • व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से लाभ होगा। 
  • नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं, तो अब परिणाम मिल सकते हैं।

12 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों को धैर्यवान रहना होगा। 
  • आप भूलकर भी नया काम न करें और किसी से लेनदेन करने से पहले सलाहकारों से बात करें।
  • आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। 
  • यात्रा के योग बनेंगे, जिनसे लाभ संभव है।
विज्ञापन

13 of 13
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों को धन लाभ होगा और बचत करने में सफल होंगे।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
  • आमदनी में वृद्धि होगी और कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं।
  • अचानक धन लाभ या किसी शुभ समाचार के योग बन रहे हैं।
  • यात्रा पर जानें के सभी प्रयास सफल होंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें