Chaitra Navratri 2026 Day 7 Wishes: नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप, मां कालरात्रि की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर आप यहां दिए गए प्यारे संदेश अपने प्रियजनों को भेज माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
Chaitra Navratri 2026 Day 7 Maa Kalratri Puja: नवरात्रि के सातवें दिन देवी मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह दिन विशेष रूप से भक्तों के लिए साहस, सुरक्षा और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है, जिनमें कालरात्रि का रूप अत्यंत प्रभावशाली और रहस्यमय माना जाता है। उनका रंग गहन अंधकार के समान काला है, जो बुराइयों के नाश का प्रतीक है।
मां कालरात्रि के तीन नेत्र अत्यंत तेजस्वी और गोलाकार बताए गए हैं, जो पूरे ब्रह्मांड का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी सवारी गर्दभ (गधा) मानी जाती है। उनके चार हाथों में अलग-अलग मुद्राएं और अस्त्र दिखाई देते हैं, दाहिना ऊपरी हाथ वरदान देने की मुद्रा में रहता है, जबकि निचला हाथ भय से मुक्ति का संकेत देता है। बाईं ओर एक हाथ में कांटा और दूसरे में खड्ग सुशोभित होता है।
इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हैं। साथ ही इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर मां की कृपा और मंगलमय जीवन की कामना भी की जाती है।
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 10
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
आकस्मिक संकटों से रक्षा करती माता कालरात्रि
भय, दुख, शत्रु से मुक्ति का मार्ग दिखाती माता
देवी कालात्रि की शरण में जो भी आता
हर तकलीफ भूल है जाता
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
4 of 10
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
मां कालरात्रि आपके शत्रुओं का नाश करें
सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें.
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 10
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
रक्तबीज का संहार कर आतंक भय से मुक्ति दिलाई
अपने भक्तों की पीड़ा दूर करने देखो मां कालरात्रि आईं
दुर्गति नाशिनी दुर्गा जय जय काल विनाशिनी काली जय जय
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 10
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
हर अंधेरा दूर हो जाए,
मां का प्रकाश फैल जाए।
सातवें नवरात्र के पावन अवसर पर,
यही पावन शुभकामना हमारी
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 10
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्त शरीरिणी॥
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
8 of 10
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
न कोई चिंता रहे बीमारी
न कोई गम ना संकट भारी
उस पर कभी कष्ट ना आवें
महाकाली मां जिसे बचावे
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
9 of 10
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली तेरे ही गुण गावें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
कालरात्रि जय-जय-महाकाली
काल के मुंह से बचाने वाली
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।