फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Horoscope 2025: कैसा रहेगा साल 2025 में आपका करियर ? जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

Tue, 31 Dec 2024 03:28 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Career Horoscope 2025: वर्ष 2025 में मेष से लेकर मीन तक सभी राशि वालों के करियर की भविष्यवाणी को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला
Career Horoscope 2025: पंचांग के अनुसार 1 जनवरी से साल 2025 की शुरुआत हो रही है। साल की शुरुआत ही हर्षण, शिववास, बालव, और कौलव और धनु योग के साथ हो रही है। ज्योतिष दृष्टि के मुताबिक नए साल में कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे, जिससे सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होगा। इस दौरान करियर में भी कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए वर्ष 2025 में मेष से लेकर मीन तक सभी राशि वालों के करियर की भविष्यवाणी को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार नया साल मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। आपको व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति संभव है। अगर आपकी प्राइवेट जॉब है तो साल की शुरुआत में आपको नए मौके मिलेंगे। कार्य व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। साल के दूसरे माह में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। साल के मध्य में आपके कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु बन सकते हैं। साल 2025 के सिंतबर माह में व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, कुछ लोग आपकी तरक्की से न खुश भी होंगे। निवेश में आपको मनाचाहा लाभ हासिल होगा जिसके बाद आप करियर को लेकर कोई निर्णय बना सकते हैं। मार्केटिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को साल के अंत में आर्थिक हानि हो सकती है, हालांकि वर्ष का प्रारंभ बढ़िया रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
साल 2025 की शुरुआत व्यवसाय की दृष्टि से शुभ है। जनवरी-फरवरी माह में आपके आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। कॉलिंग, डेटा व ग्राफिक्स जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अभी कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। साल के मध्य में किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है जिसके बाद आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विदेश में जाकर व्यापार करने की इच्छा पूरी हो सकती है। साल 2025 के नवंबर माह में किसी कपड़े का व्यापार करने की प्लानिंग कर सकते हैं। साल 2025 की समाप्ति से पहले प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस वर्ष लाभ प्राप्त होगा। 

4 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 सरकारी नौकरी वालों के लिए बेहद खास है। इस राशि के व्यापारियों को फरवरी माह में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। वर्क फ्रॉम होम काम करने वालों के वेतन में वृद्धि होगी, साथ ही वरिष्ठों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा। यदि आप किसी कंपनी को चला रहे है तो साल 2025 के जुलाई माह में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। सितंबर और अक्तूबर को छोड़कर नवंबर और दिसंबर के महीने में आपको करियर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों को मनचाहे परिणाम हासिल करने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
साल 2025 की शुरुआत कर्क राशि वालों के लिए बेहद कल्याणकारी है। साल 2024 में शिक्षा को लेकर किए गए प्रयासों का आपको फरवरी 2025 माह में रिजल्ट मिल सकता है। नई-नई नौकरी करने वालों को अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। मार्च माह में शनि के गोचर से कर्क राशि वालों को करियर में धन लाभ के योग बनेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर भी आपके करियर को उड़ान देगा। ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 के मध्य में राहु का गोचर होगा, इससे नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। साल के अंत में ग्रहों की चाल कार्यस्थल पर नकारात्मक विचारों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम को लेकर तनाव भी पैदा हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
साल की शुरुआत में ही सिंह राशि वालों को बिजनेस में धन वृद्धि के अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर आप किसी व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं। सिंह राशि के गुरु सूर्य जनवरी में मकर राशि में एंट्री लेंगे, इससे आपको मनचाहे स्थान पर नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सूर्य के शुभ प्रभाव से सोशल मीडिया के फील्ड में काम करने वालों को नई नौकरी के अवसर हासिल होंगे। साल के मध्य में ग्रहों की शुभ दशा से लेखक, संगीत और नृत्य के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। साल के अंत तक आपके कारोबार में सभी योजनाएं सफल होंगी। जमीन जायदाद से संबंधित रुके हुए कार्य इस वर्ष संपन्न होने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 में आपको करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आय के मार्ग में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के बाद से ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव से आपको कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। नया-नया बिजनेस शुरू करने वालों को जुलाई अगस्त तक भागदौड़ और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि वालों को करियर में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कुछ परेशानियां हो सकती है लेकिन अंत तक आते आते आपकी आय अच्छी होगी और सबसे खास बात यह है कि आप बचत करने के बारे में सोचेंगे। दिसंबर तक आपको व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त होगा। 

8 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लिए करियर की दृष्टि से साल 2025 बेहद खास होने वाला है। आपको नौकरी में किसी प्रोजेक्ट की लीडर चुना जा सकता है, जिससे आप सफलता प्राप्त करेंगे। लेकिन राशि से अष्टम भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के योग बनाते रहेंगे लेकिन साल के मध्य के पश्चात का समय अनुकूल रहेगा। विदेश में काम करने की योजना साकार होती हुई नजर आएंगी। अभी-अभी डिजीटल फिल्ड में काम करने वाले लोगों को साल 2025 में बड़ी सफलता मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे जिससे परिवार वालों की अच्छी तरह से देखभाल करेंगे। आपकी पुरानी जमीन-जायदाद से भी आपको अच्छा मुनाफा होगा, जिससे  किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

9 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार साल 2025 में आपको व्यवसाय में लाभ होगा। जीवनसाथी और आपके दोनों के करियर को इस साल नया मोड़ मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए वर्ष की शुरुआत बेहद शानदार है। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आपको किसी एजेंसी या ऑफिस में सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके सितारे बता रहे हैं कि साल 2025 में आपके वह सभी काम पूरे होंगे, जो  काफी लंबे समय से अटके हैं। नवंबर माह में नौकरी में कुछ परिवर्तन करेंगे। करियर में उन्नति के मौके भी मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संबंध मैत्रीपूर्ण बने रहेंगे। प्रतिस्पर्धात्मक सफलता से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप जॉब की तलाश में है तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिलेगी।

10 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
साल की शुरुआत थोड़ी कठिनाइयों भरी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों का स्थानांतरण किसी अनचाही जगह पर हो सकता है। साल के मध्य में राहु और केतु के गोचर से कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करना होगा। साल के समापन के बाद आपको नौकरी और व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। माना जा रहा है साल की शुरुआत में किए गए प्रयास का फल आपको 2025 के अंत तक मिल सकता है। धनु राशि वालों को नवंबर माह में उनके बॉस काम के लिए एप्रीशिएट करेंगे। इस समय आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगें। अगर आप विदेश में जॉब पाना चाहते हैं, तो इस वर्ष आपको अनुकूल अवसर मिलेंगे। इस राशि के खिलाड़ियों, पुलिस वालों, डॉक्टरों और किसानों के वेतन में वृद्धि संभव है।

11 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए साल 2025 की शुरुआत सामान्य रहेगी। व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति संभव है। व्यापार में सफलता हासिल करने के लिए थोड़ा और परिश्रम करना पड़ेगा। साल के अंतराल में कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए इस वर्ष मार्च के पश्चात स्थितियां अनुकूल होंगी। राहु और केतु का गोचर आपके लिए वर्ष के मध्य के बाद कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा लेकिन साल के सितंबर का समय खास हो सकता है। आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है और करियर सफलता से भरा होगा। मकर राशि वालों के कार्यस्थल में बदलाव अच्छा साबित होगा। व्यापार में मीठी बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। साल के अंत तक आपको विदेशी देशों या कंपनियों से ऑफर भी मिलेंगे। कुल मिलाकर साल आपके लिए करियर की दृष्टि से खास रहने वाला है।

12 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार साल 2025 कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मार्च माह में धन लाभ होने के योग बनेंगे। साल के मध्य तक देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा जो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन का निर्णय साकार होगा। कुंभ राशि के लोग अपने काम से आप बॉस को इम्प्रेस करने में भी सफल होंगे, पदोन्नति का रास्ता खुलेगा। नई नई नौकरी ज्वाइन करने वालों को कई चुनौतियां मिल सकती हैं, इसलिए  करियर पर फोकस करें, तो अच्छा होगा। मीडिया, राजनीति और शिक्षकों को इस साल के अंत तक प्रमोशन मिल सकता है। अगर आप जॉब की तलाश में है तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिलेगी। लैब में काम करने वाले जातकों को अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखें। 
विज्ञापन

13 of 13
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लिए साल की शुरुआत सामान्य रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार आपकी राशि से शनि का गोचर द्वादश भाव में मार्च तक रहेगा इसके पश्चात शनि का गोचर आपकी राशि पर होगा और साढ़ेसाती का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा इसलिए आपके अंदर कार्यों के प्रति उदासीनता और आलस्य की स्थिति बढ़ेगी। साल के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। किसी भी काम की शुरुआत से पहले ध्यान रखें कि धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। साल के अंत तक आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। इस साल विदेश से जुड़ा आपका कोई सपना सच हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सौम्य भाव रखेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें