कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अवश्य कमजोर रहने वाला है। आज आपको शारीरिक कष्ट होने के कारण आप परेशान रहेंगे लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें उनके कामों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उन्हें खुशी होगी और आपकी किसी पुरानी गलती से आज आपको सीखने को मिल सकता है। संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप आज व्यवसाय में अच्छा धन लाभ ना होने के कारण परेशान रहेंगे।