पैसों के प्रबंधन और काम की प्लानिंग को लेकर ये काफी सजग रह सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर शनि देव का प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि इनमें अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। ये किसी भी काम को बिना सोचे-समझे शुरू करने के बजाय पहले उसकी पूरी रणनीति तैयार करते हैं। बिजनेस में भी धीरे-धीरे आगे बढ़ना और मजबूत आधार बनाना पसंद करते हैं। पैसों के प्रबंधन और काम की प्लानिंग को लेकर ये काफी सजग रह सकते हैं। नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के बावजूद इनके मन में अपना काम शुरू करने की इच्छा पैदा हो सकती है। मुश्किल परिस्थितियों में भी ये धैर्य नहीं खोते और लगातार मेहनत के दम पर लंबे समय में बड़ा कारोबार खड़ा करने की क्षमता रखते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।