फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Transit in Aquarius: कुंभ राशि में बनेगा बुधादित्य योग, सिंह समेत 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Wed, 11 Feb 2026 12:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar: 13 फरवरी, शुक्रवार को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से बुध विराजमान हैं। इस युति से बनने वाला बुधादित्य योग बुद्धि, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है। इसका असर विशेष रूप से सिंह राशि समेत चार राशियों पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
बुधादित्य योग - फोटो : अमर उजाला
Budhaditya Yog: सूर्य का गोचर 13 फरवरी, शुक्रवार को कुंभ राशि में होने जा रहा है, जहां पहले से ही बुध विराजमान हैं। इस अवसर पर सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिषशास्त्र में बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। गुरु की दृष्टि इस योग पर होने के कारण यह कई राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित होगा। सूर्य की सप्तम दृष्टि कुंभ राशि पर पड़ने से इस योग का असर और भी सकारात्मक होगा।
Mahashivratri: उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि, जानें शुभ योग और पूजा मुहूर्त
बुधादित्य योग के प्रभाव से विशेष रूप से सिंह राशि समेत कई राशियों के जातक शिक्षा और करियर के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। इस योग से उनकी बुद्धि, निर्णय क्षमता और रचनात्मकता में बढ़ोतरी होगी, जिससे नए अवसर खुलेंगे और तरक्की के रास्ते प्रशस्त होंगे। आइए जानते हैं कि इस शुभ योग से किन-किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम
विज्ञापन

2 of 5
आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
बुधादित्य योग मेष राशि के ग्यारहवें भाव में बन रहा है। इस योग का असर शिक्षा और करियर के क्षेत्र में विशेष रूप से देखा जाएगा। उच्च शिक्षा के अवसर खुलने के संकेत हैं, जिससे विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए विकास के नए रास्ते बनेंगे। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और सामाजिक दायरा विस्तृत होगा, जिससे सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में भी लाभ के नए अवसर खुल सकते हैं। कुल मिलाकर, इस योग से मन प्रसन्न और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
उच्च शिक्षा के लिए रास्ते खुल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के नवम भाव में बनने वाले बुधादित्य योग का असर भाग्य और शिक्षा पर रहेगा। इस समय धर्म-कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे और नए मौके आपके रास्ते में आएंगे। उच्च शिक्षा के लिए रास्ते खुल सकते हैं और पिता या गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। साथ ही लंबी या देश-विदेश की यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जिससे लाभ और अनुभव दोनों मिलेंगे।

4 of 5
समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के सप्तम भाव में बनने वाले बुधादित्य योग का असर विशेष रूप से व्यापार और दांपत्य जीवन पर होगा। यदि कोई व्यक्ति साझेदारी में व्यवसाय कर रहा है, तो उसमें लाभ मिलने की संभावना है। बड़ी डील्स फाइनल होने की भी संभावना बन रही है। समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस योग के प्रभाव से बुद्धि और रचनात्मकता के जरिए व्यापारिक और व्यक्तिगत मामलों में फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के पंचम भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। इसका असर शिक्षा, करियर और रचनात्मकता पर देखा जाएगा। ज्ञान में वृद्धि होगी और बुद्धि व क्रिएटिविटी का प्रयोग कर लाभ प्राप्त होगा। परिवार में संतान की ओर से सुख मिलेगा और लव लाइफ मधुर रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ-साथ धन लाभ भी मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर, तुला राशि के जातक इस योग के प्रभाव से अपने ज्ञान, करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें