Budha Nakshatra Gochar May 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 19 मई 2026 को दोपहर 02 बजकर 37 मिनट पर बुध ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, रोहिणी को बेहद शुभ और आकर्षक नक्षत्रों में गिना जाता है, जिसके स्वामी मन के कारक चंद्रमा माने जाते हैं। ऐसे में जब बुध और चंद्रमा की ऊर्जा एक साथ प्रभाव डालती है, तो व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, आर्थिक स्थिति पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान जातकों को करियर, शिक्षा, व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के भी संकेत हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।