Budh Vakri 2026 Upay In Hindi: 26 फरवरी 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और 21 मार्च 2026 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्कशक्ति, संवाद और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। जब बुध वक्री होते हैं तो निर्णय लेने की क्षमता, पढ़ाई, करियर और संचार से जुड़े मामलों में भ्रम या रुकावटें आ सकती हैं। कुछ राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है।