फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Vakri 2026: बुध वक्री होने से इन राशि वालों को होगा मुनाफा, नौकरी से लेकर मनचाही यात्रा के बनेंगे योग

Wed, 18 Feb 2026 11:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Vakri 2026: बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। इन जातकों के भौतिक सुख में वृद्धि, वाहन प्राप्ति और नई व्यापार योजनाओं से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budh Vakri 2026: 26 फरवरी, 2026 को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री होने जा रहे हैं। इस समय वह कुंभ में विराजमान हैं और इस राशि में रहते हुए ही बुध उल्टी चाल चलेंगे। उनकी इस अवस्था का विशेष प्रभाव 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देने वाला है। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ की उलझनें बढ़ेंगी। हालांकि, राजकुमार बुध अपनी वक्री चाल से इन राशियों पर कृपा बरसाने वाले हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, बुध बुद्धि, व्यापार और बेहतर संवाद के कारक माने जाते हैं। उनके प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता, धन लाभ और प्रभावी संचार की कला प्राप्त होती हैं। इसलिए बुध के वक्री होने से भी कुछ जातकों को करियर-कारोबार में अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

Guru Margi 2026: 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल, इन तीन राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय
विज्ञापन

2 of 4
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
  • आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और प्रमोशन की नई संभावनाएं बनेंगे।
  • आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा।
  • प्रेम विवाह के लिए सबकी मंजूरी प्राप्त होगी।
  • नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। 
  • व्यापार से जुड़े जातकों को विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। 
  • किसी नई डील या साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
 

Manglik Dosh Ke Upay: मांगलिक दोष से राहत पाने के लिए अवश्य करें ये आसान उपाय, दिखेंगे अच्छे परिणाम



 
विज्ञापन

3 of 4
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों पर बुध वक्री का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। 
  • रुके हुए कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बनेंगे। 
  • धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं, खासकर यदि आप व्यापार, लेखन, शिक्षा या संचार क्षेत्र से जुड़े हैं। 
  • सूझबूझ से लिया गया निर्णय भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • अच्छा संवाद लोगों में आपका प्रभाव बढ़ा सकता है।
 

Shukra Gochar 2026: शुक्र के मीन राशि में गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, इन तीन राशि वालों को धन प्राप्ति के योग

विज्ञापन

4 of 4
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। 
  • नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 
  • विदेश या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
  • आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • नए लोगों से मिलेंगे और किसी नए काम की प्राप्ति आपको होगी।

Budh Gochar: बुध का गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Surya Gochar: 19 फरवरी से इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नई नौकरी और प्रमोशन के बनेंगे योग



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें