budh
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि में वक्री बुध
ज्योतिष में बुध ग्रह का विशेष स्थान और महत्व होता है। बुध को वाणी,संवाद, बुद्धि-तर्क, संचार, लेखन, गणित और व्यापार आदि के कारक ग्रह माना गया है। बुध अभी कुछ दिन से अस्त है और अब 10 सितंबर 2022 को सुबह सुबह 9 बजकर 07 मिनट पर वक्री होंगे और 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर फिर से मार्गी होंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अस्त बुध की टेढ़ी चाल से आपकी राशि पर कैसा शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने को मिलेगा आइए इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।