Budh Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सभी ग्रहों का युवराज का दर्जा प्राप्त है। बुध सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह होते हैं जिसके कारण यह बहुत ही जल्दी-जल्दी अस्त और उदय होते रहते हैं। 13 मार्च 2026 को बुध रात करीब 10 बजकर 14 मिनट पर अस्त अवस्था से उदित होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी बुधदेव कुंभ राशि में उदित होते हैं तो इसका सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति के संचार कौशल, बुद्धि और फैसलों पर पड़ता है। बुध का कुंभ राशि में उदय होने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का कुंभ राशि में उदय होना अच्छा और शुभ साबित हो सकता है।
बुध आपकी राशि से दशम भाव में उदय होंगे जिससे आपके करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।
इस दौरान आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होने की पूरी संभावना है।
आपको अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा जिसमें आपके प्रयासों से सफलता प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
3 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी है जो आपके नवम भाव में उदय होंगे।
आपकी राशि से नवम भाव में बुध का उदय होना शुभ और लाभकारी साबित होगा। किसी प्रकार की संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।
भाग्य का साथ मिलने से आपके कई तरह के अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नए तरह का व्यापार करने के लिए समय अच्छा रहेगा।