फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Uday 2024: नए साल से पहले इन तीन राशियों के चमकेंगे भाग्य, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Sat, 07 Dec 2024 11:08 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र में जहां शनि को न्यायाधीश और मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है, वहीं बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। 
विज्ञापन
1 of 4
12 दिसंबर को बुध होंगे वृश्चिक राशि में उदय - फोटो : अमर उजाला
Budh Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र में जहां शनि को न्यायाधीश और मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है, वहीं बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध बुद्धि, तर्क, वाणी और संचार के कारक है, इनके प्रभाव से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं। मान्यता है कि कुंडली में बुध की स्थिति शुभ होने पर जातक का जनसंपर्क में व्यवहार कुशल होता है, साथ ही निर्णय क्षमता भी मजबूत होती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार बुध वर्तमान में वृश्चिक में विराजमान होकर अस्त अवस्था में हैं, वह 12 दिसंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर उदित हो जाएंगे। बुध के वृश्चिक राशि में उदित होने से कुछ राशियों के भाग्य में वृद्धि हो सकती है, इतना ही नहीं नए साल में प्रवेश करने से पहले इन जातकों को कई शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Budh Uday 2024 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार बुध ग्रह का उदय होना आपके लिए लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति संभव है। करियर-कारोबार में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। यह समय परिवार में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। साझेदारी में किए गए काम से लाभ मिलने के योग है। आपको अचानक से धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में चल रही सभी समस्याएं बुध ग्रह के उदय होने से समाप्त होगी। किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को साल समाप्ति से पहले खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
Budh Uday 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ज्योतिष गणना के आधार पर धन कमाने के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। आपको अपनी क्षमता को सिद्ध करने के भरपूर मौके हासिल होंगे। भौतिक सुखों में इजाफा होगा। इस समय आपके सभी प्रयास सफल होंगे, जिससे रुका हुआ धन वापस आएगा। इस दौरान विवाह में चली आ रही अड़चनें भी समाप्त होगी। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं समाप्त होगी। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। व्यवसाय करने वालों लोगों को कई नए अवसर हासिल होंगे। वाहन खरीदने के योग भी प्रबल होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Budh Uday 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपके लिए यह समय कल्याणकारी साबित होगा। नए साल में प्रवेश करने से पहले करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। बौद्धिक क्षमता में विकास होगा। बुध के उदय होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को सम्मान मिलेगा। नई नौकरी के अच्छे मौके हासिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से कार्य समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। विवाह के लिए किसी योग्य वर का प्रस्ताव आ सकता है। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला हल होगा।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें