वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है वहीं बुध के कारक तत्व में गणित, ज्योतिष, लेखक, वक्ता और हास्य प्रमुख है। जिसका बुध अच्छा होता है उसकी तर्क शक्ति अच्छी होती है। ग्रहों के राजकुमार बुध 10 मई को मेष राशि में उदय होंगे जहां पहले से राहु विराजमान है। बुध के उदय होने से 3 राशियों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है।
विज्ञापन
2 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध अकारक होते हैं इसलिए बुध का उदय आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। इस समय आपको शत्रु पक्ष से कुछ दिक्क्त हो सकती है वहीं धन को लेकर भी समस्या आ सकती है। इस समय आपको अपने भाइयों और मित्रों से उचित सहयोग प्राप्त नहीं होगा जिससे आपका मन खिन्न रह सकता है। इस समय आपकी जो यात्राएं होगी वो आपको थकाने वाली होगी। लग्न में बुध के साथ राहु होने के कारण आपको वाणी का प्रयोग सोच समझकर करना होगा।
विज्ञापन
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध अष्टम भाव में उदय होंगे। इस भाव में बुध के उदय होने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या सामने आ सकती है। इस समय आपको अपने मित्रों की ओर से कोई कष्ट प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातक इस समय थोड़ा परेशान रहने वाले है। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे है तो पहले जांच परख कर लें। इस दौरान आप अपने परिवार को पूर्ण रूप से समय देने में असमर्थ होंगे। राहु बुध के प्रभाव से आपकी पैसे की बचत प्रभावित हो सकती है।
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर छठे भाव में होगा। इस समय आपकी नौकरी में कहीं कोई समस्या आ सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। बुध के उदय होंने से कार्यों में थोड़ी कठिनाई आपको महसूस होगी। इस समय ऐसा भी हो सकता है कि आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आपको किसी मित्र से पैसे भी उधार लेने पड़ेी। इस समय आपको संतान पक्ष को लेकर भी कुछ चिंता महसूस हो सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेम प्रसंग को लेकर ईमानदार रहें।