Budh Gochar 2026: बुध मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में आते ही कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए इसका 12 राशियों पर असर जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Budh Gochar 2026: बुद्धि-वाणी के कारक ग्रह बुध 30 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। इस राशि के स्वामी मंगल हैं और ज्योतिष में मंगल-बुध के बीच शत्रुता का भाव माना गया है। इसलिए बुध का यह राशि परिवर्तन बेहद प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि इसका असर सीधे व्यक्ति की सोच, कार्य, व्यापार और रिश्तों पर पड़ सकता है। इस गोचर में कुछ लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, तो कुछ को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत रहेगी। ऐसे में आइए इसका 12 राशियों पर असर जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, बुध आपके लग्न भाव में आ रहे हैं, जिससे आपकी व्यक्तित्व में निखार आएगा। माना जा रहा है कि, मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार को लेकर नए आइडिया दिमाग में आएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपके लिए बुध खर्च के भाव में जा रहे हैं। इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के साथ-साथ धन खर्च की अधिकता रहने वाली है। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में फायदा मिलने के पूर्ण योग भी बन रहे हैं।
4 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गोचर खास रहेगा, क्योंकि ये आपके लग्न के स्वामी हैं। माना जा रहा है कि, इस गोचर से आपकी इनकम और नेटवर्क दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
5 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके करियर और सामाजिक छवि पर इसका सीधा असर पड़ेगा। काम में मेहनत बढ़ेगी। समाज में आपकी पहचान भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
6 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा और यह गोचर आपके भाग्य को एक्टिव करने वाला साबित हो सकता है। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
बुध आपके लिए थोड़ा संवेदनशील क्षेत्र में गोचर कर रहे हैं। व्यापार में कुछ अटके काम परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय अचानक बदलाव या उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं।
8 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आपके रिश्तों और पार्टनरशिप पर इसका असर देखने को मिलेगा। व्यापार में आप बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान लोगों से सही कम्युनिकेशन से कई समस्याएं सुलझ सकती हैं।
9 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपके दैनिक काम और हेल्थ से जुड़ा समय रहेगा। इस दौरान परिश्रम आपकी सफलता का बड़ा कारण बनेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन सही प्लानिंग से आप सब संभाल लेंगे।
10 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। यह गोचर आपके क्रिएटिविटी और लव लाइफ को प्रभावित करेगा। नए आइडियाज आएंगे और आप खुद को एक्सप्रेस करने में बेहतर महसूस करेंगे।
11 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। घर-परिवार और निजी जीवन पर ध्यान देना होगा। घर में कुछ बदलाव या जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई वाहन खरीदने की प्लानिंग करेंगे।
12 of 13
Budh Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
छोटी यात्राएं या नए कॉन्टैक्ट्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय सेहत संबंधी दिक्कतों का प्रभाव आपके शरीर और मन दोनों पर दिखाई देगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को धन और वाणी से जुड़ा बदलाव जीवन में महसूस होगा। पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा, लेकिन सही प्लानिंग से बचत भी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।