फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Margi 2026: 24 जुलाई को मिथुन राशि में मार्गी होंगे बुध, इन चार राशियों को मिलेगी करियर में सफलता

Tue, 21 Jul 2026 02:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Margi 2026: बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध 24 जुलाई को मार्गी होंगे जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amarujala
Budh Margi 2026: ज्योतिष में ग्रहों के युवराज और बुद्धि के कारक बुध 24 जुलाई 2026 को मिथुन राशि में मार्गी होने से जा रहे हैं। मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध और इनका मार्गी होना देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर भी देखने को मिलेगा। बुध ग्रह सभी ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाला ग्रह होता है। सूर्य के नजदीक होने के कारण यह बहुत जल्दी-जलदी अस्त और उदय होते रहते हैं। बुध को ज्योतिष में युवा, वाणी, बुद्धि, संचार, व्यापार और त्वचा के कारक ग्रह माना जाता है। पंचांग के अनुसार बुध 24 जुलाई 2026 को रात करीब 3 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे। आइए जानते हैं बुध के मिथुन राशि में मार्गी होने से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए बुध का मिथुन राशि में मार्गी होने यह आपके तीसरे भाव पर प्रभाव छोड़ेंगे। इससे आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुध का तीसरे भाव में मार्गी होना आमतौर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसे में बुध के मार्गी होने आने वाले दिनों में विशेष रूप से सेल्स, मार्केटिंग, संचार और मीडया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। बुध के मार्गी होने से दोस्तों और परिवार से सदस्यों संग रिश्ता बेहतर रहेगा। इस दौरान मतभेदों को सुलझाने का मौका मिलेगा। आपको दूसरों के काम के चलते कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। जिससे आपकी कुछ लोगों से वाद-विवाद और बहस होने की आशंका है। इस दौरान आपको अपने गुस्से को कंट्रोल करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिे बुध का मार्गी होना बहुत ही शुभ, अच्छा और मंगलकारी माना जाएगा। बुध देव आपकी कुंडली लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब लग्न भाव में गोचर होंगे जिससे आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाने और मजबूत करने का मौका मिलेगा। सेहत में मजबूती देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी नौकरी के लिए प्रयास सफल होंगे। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इस दौरान नया वाहन खरीदने के योग बनेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। 

4 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का मिथुन राशि में मार्गी होना आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। बुध देव आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लगातार धन योग के बनने के कारण अच्छा खासा धन कमाने में कामयबा होंगे। निवेश से अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधओं की प्राप्ति होगी और इच्छाएं पूरी करने का बेहतरनी मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होगी। 
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, दिसंबर तक नौकरी-कारोबार में रहें संभलकर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का मिथुन राशि में मार्गी होना आपके करियर और व्यापार में सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। बुध आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी होने वाले हैं जिससे आपके कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान, पहचान और प्रगति के अच्छे अवसरों में वृद्धि हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कुछ सुनहरे मौके मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें