फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Grah Margi: 11 अगस्त को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

Wed, 06 Aug 2025 01:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Margi 2025: अब 11 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर बुध ग्रह पुनः मार्गी हो जाएगा। इसका मतलब है कि बुध के कारण उत्पन्न बाधाएं और परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। 
विज्ञापन
1 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amarujala
Budh Margi 2025: बुध ग्रह को बुद्धि, समझदारी, वाणी, तर्क-वितर्क, व्यापार, व्यवसाय, नेटवर्किंग और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। जब बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होता है, तो इसका प्रभाव इन सभी क्षेत्रों पर नकारात्मक पड़ता है। बुध के वक्री होने के दौरान सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे निर्णय लेने में देरी या गलतफहमी पैदा हो सकती है। व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं, बातचीत और संवाद में विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं, और संचार के साधनों जैसे टेलीफोन, इंटरनेट या नेटवर्किंग में दिक्कतें आ सकती हैं। बुध ग्रह की यह स्थिति लोगों की मानसिक शांति और तार्किक क्षमता को भी प्रभावित करती है, जिससे उनकी वाणी में स्पष्टता की कमी हो सकती है।
Kajari Teej 2025: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप
अब 11 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर बुध ग्रह पुनः मार्गी हो जाएंगे । इसका मतलब है कि बुध के कारण उत्पन्न बाधाएं और परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बुध के मार्गी होते ही बुद्धि और तर्क शक्ति में वृद्धि होगी, जिससे लोग बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। व्यापार और व्यवसाय में सुधार होगा, और संचार संबंधी समस्याएं भी कम हो जाएंगी। यह समय उन लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है जिनकी कुंडली में बुध की दशा या अंतरदशा चल रही हो, क्योंकि इस बदलाव से उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, बुध के मार्गी होने से बौद्धिक, वाणिज्यिक और संचार से जुड़े कार्यों में प्रगति और सफलता की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर लगभग दो घंटे तक रहेगा राहुकाल, जानें क्या होगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 13
इस समय घरेलू मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
बुध ग्रह आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और कर्क राशि में आपके चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं। चौथा भाव घर, माता, जमीन-जायदाद और घरेलू सुख से जुड़ा होता है। बुध के मार्गी होने से माता से संबंधित मामले बेहतर होंगे, जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है और परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। बड़े बुजुर्गों से मित्रता भी बढ़ेगी। इस समय घरेलू मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आर्थिक मामलों में कुछ हद तक मदद मिल सकती है - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध ग्रह आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। तीसरे भाव में बुध का गोचर थोड़ा मिश्रित प्रभाव देता है। आर्थिक मामलों में कुछ हद तक मदद मिल सकती है, लेकिन भाई-बंधुओं या पड़ोसियों के साथ विवाद की संभावना बनी रहेगी। इसलिए बातचीत में सावधानी बरतना जरूरी होगा। मित्रता बनाना इस समय बेहतर रहेगा।

4 of 13
इस स्थिति में बुध का मार्गी होना आपके लिए अच्छा रहेगा। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध ग्रह आपके लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं और दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। दूसरा भाव धन, परिवार और भोजन का होता है। इस स्थिति में बुध का मार्गी होना आपके लिए अच्छा रहेगा। वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति हो सकती है, विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और वाणी के मामले में सुधार होगा। संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
संबंधों में तनाव या असमंजस की स्थिति बन सकती है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
बुध ग्रह आपके तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी हैं और पहले भाव में मार्गी हो रहे हैं। पहले भाव में बुध का गोचर थोड़ा कमजोर माना जाता है, इसलिए आपको अधिक सावधानी रखनी होगी। संबंधों में तनाव या असमंजस की स्थिति बन सकती है। वाणी में संयम रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन

6 of 13
खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
बुध ग्रह आपके दूसरे और लाभ भाव के स्वामी हैं और द्वादश भाव में मार्गी हो रहे हैं। द्वादश भाव में बुध का प्रभाव सामान्यतः अच्छा नहीं माना जाता, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और संबंधों में सुधार होगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
बुध ग्रह आपके लग्न और कर्म स्थान के स्वामी हैं और लाभ भाव में मार्गी हो रहे हैं। यह स्थिति बहुत अनुकूल मानी जाती है। आमदनी बढ़ेगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और संबंधों में सुधार होगा। संतान और मित्रों से लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

8 of 13
सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यवसाय में लाभ होगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध ग्रह आपके भाग्य और द्वादश भाव के स्वामी हैं और दशम भाव में मार्गी हो रहे हैं। दशम भाव कार्य क्षेत्र, पद और प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। बुध के मार्गी होने से करियर में उन्नति होगी, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यवसाय में लाभ होगा।

9 of 13
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी और कर्म पर जोर देना जरूरी होगा। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
बुध ग्रह आपके आठवें और लाभ भाव के स्वामी हैं और भाग्य भाव में मार्गी हो रहे हैं। भाग्य भाव में बुध का गोचर मिलाजुला प्रभाव देता है। इस समय नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी और कर्म पर जोर देना जरूरी होगा।

10 of 13
बुध के मार्गी होने से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
बुध ग्रह आपके सातवें और दशम भाव के स्वामी हैं और आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। आठवां भाव अचानक लाभ और गहरे परिवर्तन का प्रतीक होता है। बुध के मार्गी होने से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

11 of 13
विवादों से बचना होगा और बड़े व्यापारिक निर्णय टालना बेहतर होगा। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
बुध ग्रह आपके छठे और भाग्य भाव के स्वामी हैं और सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। सप्तम भाव में बुध का गोचर सामान्यतः थोड़ा नकारात्मक माना जाता है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, विवादों से बचना होगा और बड़े व्यापारिक निर्णय टालना बेहतर होगा।

12 of 13
मित्रता सुधरेगी और प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
बुध ग्रह आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं और छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। छठा भाव स्वास्थ्य, प्रतिस्पर्धा और कार्य क्षेत्र से जुड़ा होता है। बुध के मार्गी होने से स्वास्थ्य बेहतर होगा, मित्रता सुधरेगी और प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। कला, साहित्य और लेखन में भी प्रगति संभव है।
विज्ञापन

13 of 13
बुध का मार्गी होना प्रेम संबंधों में अनुकूलता लाएगा। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
बुध ग्रह आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और पंचम भाव में मार्गी हो रहे हैं। पंचम भाव प्रेम, संतान और सृजनात्मक कार्यों का होता है। बुध का मार्गी होना प्रेम संबंधों में अनुकूलता लाएगा, खासकर प्रेम विवाह के मामलों में। हालांकि बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। संतान के साथ तालमेल बढ़ाने की जरूरत रहेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें