वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 30 अक्तूबर को बुध और मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर होंगे। ग्रहों की इस स्थिति से केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, इस योग का सकारात्मक प्रभाव चार राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। इनके जीवन में तरक्की के नए अवसर आ सकते हैं, लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी और आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। खास बात यह है कि इसके अगले दिन यानी 31 अक्तूबर को गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं केंद्र दृष्टि योग किन राशियों के लिए अनुकूल रह सकता है।