फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Makar Gochar 2026: 17 जनवरी को बुध बदलेंगे राशि, क्या आपको मिलेगा इससे लाभ ?

Sun, 11 Jan 2026 11:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Makar Gochar January 2026: बुध शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। उनके इस राशि में आने से कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ को तनाव मिल सकता है। ऐसे में आपकी राशि के ऊपर इसका क्या असर होगा, आइए जानते हैं 
विज्ञापन
1 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budh Makar Gochar January 2026: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में बुध ग्रह का पहला महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। वह 17 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संचार का कारक माना जाता है। वहीं शनि कर्म के कारक है। ऐसे में बुध का शनि की राशि में गोचर करना कई जातकों के जीवन में बदलाव लेकर आ सकता है, तो वहीं कुछ राशियों को मानसिक तनाव भी मिल सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में रुकावट और संवाद संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए बुध का आपकी राशि के ऊपर क्या प्रभाव होगा, यह जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष वालों पर क्या है प्रभाव ?
  • बुध का गोचर मेष राशि वालों के दसवें भाव में होने जा रहा है।
  • आपको करियर में अच्छा लाभ मिल सकता है और धन लाभ की प्राप्ति भी संभव है।
  • सेहत भी शानदार रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
क्या वृषभ वालों को मिलेगा लाभ ?
  • वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर उनके नौवें भाव में होगा।
  • आपको व्यापार में खास बदलाव देखने को मिलेंगे।
  • लोगों से बेहतर संवाद होने के योग है।

4 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन के लिए कैसा रहेगा बुध गोचर ?
  • मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर आठवें भाव में होगा।
  • आपको कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • रिश्तों में अनबन होने की आशंका रहेगी।
  • सुख-सुविधाओं में कुछ कमी महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क पर बुध गोचर का प्रभाव ?
  • कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर मुश्किलों से भरा रहेगा, क्योंकि यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
  • वेतन कम और खर्च अधिक होने जैसी समस्याएं आएंगी।
  • रिश्तों से लेकर करियर-नौकरी में सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : daily rashifal
क्या सिंह वालों को होगा लाभ ?
  • सिंह राशि वालों के लिए गोचर सामान्य रहेगा, क्योंकि बुध आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
  • आपके द्वारा की गई मेहनत से आपको सकारात्मक परिणाम तो मिलेगा, लेकिन कुछ कार्यों के फल में इंतजार अधिक करना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या के लिए खास है गोचर
  • कन्या राशि वालों के पांचवें भाव में बुध गोचर करने जा रहे हैं।
  • आपको इससे जीवन में स्थिरता आएगी और व्यापार की योजनाएं लाभदायक रहेगी।
  • बिजनेस शुरू करने के योग भी बन सकते हैं।
  • धैर्य के साथ उठाया गया कदम लाभ दिला सकता है।

8 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला के लिए कैसा रहेगा बुध गोचर ?
  • तुला राशि वालों के चौथे भाव में बुध गोचर करने जा रहे हैं।
  • आपको कई खुशखबरियां प्राप्त होंगी।
  • घर और बाहर लोगों का समर्थन मिलने वाला है।

9 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक वालों पर रहेगा शुभ प्रभाव
  • वृश्चिक राशि वालों के तीसरे भाव में बुध प्रवेश करने जा रहे हैं।
  • आपको जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
  • पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें।
  • कुछ एक मुश्किलें आ सकती है। 

10 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु के लिए कैसा रहेगा बुध गोचर ?
  • धनु राशि वालों के लिए बुध नई चुनौतियों से भरा हो सकता है, क्योंकि वह दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
  • अधिक तनाव और रिश्तों में अनबन झेलनी पड़ सकती हैं। कोई यात्रा अभी आप न करें।

11 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर के लिए खास रहेगा बुध गोचर
  • मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर कल्याणकारी रहेगा, क्योंकि वह आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे।
  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • हर क्षेत्र में सफलता और मनचाहे रिजल्ट प्राप्त होंगे।
  • मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। 

12 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ के लिए कैसा रहेगा गोचर 
  • कुंभ राशि के बारहवें भाव में बुध गोचर करेंगे।
  • आपको सामान्य परिणाम प्राप्त होंगे।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।
  • धैर्य के साथ सभी कार्य करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Budh Makar Gochar January 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन के लिए शुभ है गोचर
  • मीन राशि के ग्यारहवें भाव में बुध गोचर करने जा रहे हैं।
  • धन लाभ और तरक्की के पूरे योग हैं।
  • मेहनत का फल मिलेगा और कारोबार में आप खासा लाभ प्राप्त करेंगे।
  • शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
  • लव लाइफ शानदार बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें