फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2026: बुध के गोचर से इन दो राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, तीन की बढ़ेगी टेंशन

Tue, 03 Feb 2026 01:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, बुध गोचर हर राशि को अलग ढंग से प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Budh Ka Kumbh Rashi Me Parivartan - फोटो : अमर उजाला
Budh Ka Kumbh Rashi Me Parivartan: व्यापार के कारक बुध 3 फरवरी 2026 को रात 9 बजकर 38 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मान्यता है कि, बुधदेव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका व्यापाक प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है। चूंकि वह बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार के कारक है, इसलिए इन क्षेत्रों पर उनका गोचर अधिक प्रभावी रहता है। वहीं बुध अब शनि की राशि कुंभ में अपना स्थान लेंगे, जिससे कुछ लोगों की संवाद शैली में बदलाव आ सकता है और उनकी तर्क शक्ति भी मजबूत होगी। लेकिन कुछ राशि वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Shani Uday 2026: शनिदेव गुरु की राशि में होंगे उदय, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय और मिलेगा जबरदस्त लाभ
विज्ञापन

2 of 6
Budh Ka Kumbh Rashi Me Parivartan - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
  • मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभकारी रहने वाला है। 
  • बुध देव आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और वह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
  • लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता से लेकर धन लाभ के योग का निर्माण हो सकता है। 
  • नए धन कमाने के मौके मिलेंगे और वाहन खरीद सकते हैं।
  • लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Budh Ka Kumbh Rashi Me Parivartan - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • आपके लिए यह गोचर खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि बुध आपके नौवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं।
  • व्यापार में बढ़ोतर होगी और नए लोगों से संवाद बढ़ेगा।
  • छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।
  • नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। 
  • भूमि-भवन के कार्य से लाभ होगा।
  • लंबे समय से बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

4 of 6
Budh Ka Kumbh Rashi Me Parivartan - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए समय चुनौतियों से भरा रहेगा और पुरानी बातों का तनाव रहने वाला है।
  • बुध अब आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
  • धन कमाने में कई तरह की बाधाएं झेलनी पड़ेगी।
  • विवाह मार्ग में दिक्कतें आ सकती हैं।
  • अपने मनमौजी स्वभाव के कारण मुश्किलों में आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Budh Ka Kumbh Rashi Me Parivartan - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के दूसरे भाव में बुधदेव गोचर करने जा रहे हैं।
  • सेहत से जुड़ी परेशानियां सामने आएंगी।
  • भावना में बहकर बड़े निर्णय लेने से बचना होगा। 
  • प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और किसी भी तरह का दिखावा न करें।
  • किसी भी कार्ये के प्रति लापरवाही भूल से भी न करें।
 

Rashifal 2026: फरवरी में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना है अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Budh Ka Kumbh Rashi Me Parivartan - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों को सभी कार्य सोच-विचार के साथ करने होंगे।
  • लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कत भी आ सकती हैं। 
  • नए काम को पूरा करने में परेशानियां आ सकती हैं।
  • निवेश में नुकसान होगा।
  • घर में कलह मानसिक तनाव पैदा करेगी।
 

Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Shani Sade Sati: साल 2026 ही नहीं 27 तक भी बढ़ी रहेंगी इन 3 राशि वालों की परेशानियां

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें