फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2022: 31 जुलाई को बुध का सिंह में होगा राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर रहेगी बुध देव की विशेष कृपा

Sat, 30 Jul 2022 12:09 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 31 जुलाई की मध्यरात्रि पश्चात 3 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके मघा नक्षत्र और सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर ये 21 अगस्त की  प्रातः 4 बजकर 05 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का बैंकिंग सेक्टर युवाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र पर अच्छा प्रभाव पड़ता है अतः इन क्षेत्रों में ज्यादा हलचल देखने को मिलेगी। अन्य सभी राशियों के लिए इनके राशि परिवर्तन का कैसा प्रभाव रहेगा इस पर ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों-प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता दिलाएगा। रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी फल बेहतर ही रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। अपने त्वरित निर्णय लेने,साहस और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। ईस्ट का दर्शन भी करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है ध्यान-साधना में तेजी लाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार में छोटे सदस्यों से संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपको और कुशल वक्ता बनाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विलासिता पूर्ण एवं महंगी वस्तुओं के खरीदने पर धन खर्च होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो समय बेहतर रहेगा किंतु इस समय स्वास्थ्य विशेष करके पेट और चर्म रोग के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।
 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि में गोचर करते हुए बुध हर तरफ से बेहतरीन लाभ दिलाएंगे विशेष करके विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय वरदान की तरह है। आय के साधन बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो और भी सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही निपटाएं। किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की प्रबल संभावना है।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध हर तरह से आयके मार्ग प्रशस्त करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। जो लोग नीचा दिखाने का षड्यंत्र कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे,अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। अपनी कार्यकुशलता के बलपर भी कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही नौकरी में पदोन्नति मान-सम्मान की वृद्धि तथा नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर भी आएंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रतिअधिक  सावधान रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। भाग्य वृद्धि तो होगी ही किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह फल अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही वीजा आदिके लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा विशेष करके,पेट संबंधी विकार,एलर्जी तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे आएं। विद्यार्थियों-प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षामें अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे यद्यपि कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है और कई बार तो कठोर निर्णय लेने में आप उलझ सकते हैं। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। साझा व्यापार करना हो तो अवसर अच्छा है केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर आवेदन का करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी बड़े संकल्प की पूर्ति होगी किंतु,इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। गुप्त शत्रु की वृद्धि होगी बनेंगे और नष्ट भी होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति और प्रभाव का पूर्ण लाभ उठाएं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें