Mercury Direction Change: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु को छोड़कर बाकी सभी ग्रह जैसे कि बृहस्पति, शुक्र, बुध, मंगल और शनि सिर्फ राशियों में गोचर नहीं करते, बल्कि सूर्य की परिक्रमा भी करते हैं। ये ग्रह जिस गोलाकार मार्ग पर सूर्य के चारों ओर घूमते हैं, उसे ‘क्रांतिवृत्त’ कहा जाता है। इसी पथ पर बुध ग्रह 4 जुलाई 2025 को अपनी दिशा बदलेंगे। द्रिक पंचांग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर बुध उत्तर से दक्षिण की ओर मुड़ेंगे, जिसे ज्योतिष में "दक्षिणमार्गी होना" कहा जाता है।
Shukra Gochar 2025: 29 जून से मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, शुक्र करेंगे गोचर
बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, संवाद और संचार के प्रमुख कारक हैं। जब बुध दक्षिणमार्गी होता है, तो यह समय आत्ममंथन, पुराने कार्यों की समीक्षा और उनमें सुधार के लिए बेहद अनुकूल होता है। इस दौरान लोगों को विचार-विमर्श, संवाद और कारोबारी निर्णयों में स्पष्टता मिलती है। सभी राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा, लेकिन खास तौर पर 5 राशियां ऐसी होंगी, जिनके लिए यह परिवर्तन बेहद शुभ साबित होगा। उनके करियर, नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं वे कौन-सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें बुध की इस चाल से सबसे ज़्यादा लाभ मिलेगा।
Jagannath Rath Yatra : पुरी जा रहे हैं रथ यात्रा में? ये पांच जगहें नहीं देखीं तो अधूरी रह जाएगी यात्रा