फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar: 10 अक्तूबर को बुध ग्रह करेंगे तुला राशि में गोचर, इस राशि के लोग रहें संभलकर

Tue, 08 Oct 2024 02:52 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar - फोटो : amar ujala
Budh Grah Ka Tula Rashi Me Gochar: ग्रहों के राजकुमार बुध कुंडली में एक विशेष स्थान रखते हैं। ये  बुद्धि, मित्रता, तर्क, ज्ञान, संचार, भाषा, एकाग्रता, सौंदर्य और त्वचा के कारक ग्रह माने जाते हैं । जब भी बुध किसी राशि में गोचर करते हैं तो इसका प्रत्येक राशि के स्वभाव, व्यवसाय, त्वचा और आय पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। 
वैदिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 10 अक्तूबर  2024 को सुबह 11:25 बजे शुक्र राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 29 अक्तूबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बुध का यह गोचर राशि चक्र की सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
ग्रहों के राजकुमार बुध का तुला राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी आएगी जिस वजह से वे अपने परिवार के सदस्यों से किसी भी विषय पर खुलकर बात नहीं कर पाएंगे। जो लोग अपना स्वयं का व्यवसाय करते हैं, उनकी आय बढ़ने के बजाय घटने की संभावना अधिक है। जो जातक नौकरी करते हैं उनकी आय का स्रोत कम हो सकता है, जिससे घरों की वित्तीय स्थिति भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
मेष राशि के अलावा तुला राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर अशुभ है। व्यापारियों को नए ग्राहक न मिलने के कारण मुनाफा नुकसान में बदल सकता है। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके वेतन में कटौती की संभावना है जिससे आर्थिक तंगी की समस्या आ सकती है। तुला राशि के जातक जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यदि वे मन लगाकर पढ़ाई नहीं करेंगे तो असफल की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बनी रहने के कारण अलगाव की संभावना है । 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
बुध ग्रह के गोचर से इस राशि के लोगों के करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं और इसलिए उन्हें माता-पिता और शिक्षकों से असंतोष का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी संभावना है कि नौकरीपेशा जातकों और व्यापारियों की आय बढ़ने के बजाय घट जाएगी, जिसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव पैदा हो सकता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव पार्टनर के स्वास्थ्य पर भी पड़ने की संभावना है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें