फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar: अप्रैल माह में बुध ग्रह होंगे नीच के, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Sun, 22 Mar 2026 09:58 AM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्रहों के राजकुमार बुध  11 अप्रैल 2026 को रात्रि 00:57 मिनट पर कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध 30 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। 
विज्ञापन
1 of 13
अप्रैल माह में बुध करेंगे नीच राशि मीन में गोचर - फोटो : amar ujala
Impact Of Budh Gochar in All Zodiac Signs: बुध ग्रह अप्रैल माह में मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, मीन राशि बुध की नीच राशि है और कुंडली में यह द्वादश भाव का प्रतिनिधित्व करती है।  ग्रहों के राजकुमार बुध  11 अप्रैल 2026 को रात्रि 00:57 मिनट पर कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध 30 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बुध बुद्धि और वाणी का कारक है इसलिए इसके राशि परिवर्तन से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलता है। इस गोचर के दौरान जहां कुछ लोग अधिक संवेदनशील हो सकते हैं वहीं कुछ लोगों को निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। आइए जानते हैं बुध के नीच राशि में जाने से किन राशियों को लाभ मिलेगा और किन राशियों को सतर्कता बरतनी होगी। 
विज्ञापन

2 of 13
कार्यक्षेत्र में भी आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
  • बुध का मीन राशि में गोचर होने से मेष राशि के जातकों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  
  • इस गोचर के दौरान मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी आ सकती है जिसकी वजह से उनको मनचाहे नतीजे प्राप्त नहीं हो पाएंगे।  
  • कार्यक्षेत्र में भी आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। 
  • कोई भी व्यक्ति आपको उकसाने का प्रयास करे तो आपको शांति बनाए रखने की जरूरत है।  किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।   
  • मेष राशि  के जिन जातकों पर कानूनी मामले चल रहे हैं वहां पर सफलता मिलने में देरी की संभावना है।   
  • प्रतियोगी  तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।  जब तक आप पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई नहीं करेंगे, आपको सफलता नहीं मिलेगी। 
  • आर्थिक मामलों की बात करें तो इस गोचर के दौरान खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग भी काम नहीं आएगी।  
विज्ञापन

3 of 13
नौकरी पेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी अनुकूल रहने वाला है। 
  • यह गोचर वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगा। 
  • व्यापार से जुड़े जातकों के काम में विस्तार होने की संभावना है वहीं कुछ व्यवसायी पूंजी निवेश का भी मन बना सकते हैं। 
  • नौकरी पेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी और साथ ही कई अन्य माध्यम से आय प्राप्त की सम्भावना है। 
  • प्रेम जीवन में आ रही गलतफहमियां अब दूर होंगी। इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता आएगी और आपका व्यवहार भी परिपक्व होगा। 
  • शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो छात्रों में शिक्षा की ओर गहरी रुचि विकसित होगी और कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे \

4 of 13
पारिवारिक मामलों की बात करें तो घर में खुशियों का माहौल रहेगा। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
  • मिथुन राशि के जातकों को इस समय अपने भविष्य को लेकर गहराई से सोचने की आवश्यकता है। 
  • इस गोचर  के दौरान आपके कुछ फैसले बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं और आपको काम में सफलता मिल सकती है। 
  • अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण आपको उच्च पद पर आसीन होना पड़ सकता है। अधिकारियों के सामने आपकी छवि मजबूत हो सकती है। 
  • पारिवारिक मामलों की बात करें तो घर में खुशियों का माहौल रहेगा।  आपसी समझ बढ़ेगी और परिवार के साथ घुलने-मिलने का एहसास होगा।
  • वाहन-संपत्ति के  मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
  • स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक रूप से आप थोड़े कमजोर रह सकते हैं। इसलिए काम और सेहत के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

5 of 13
विदेश यात्रा की भी प्रबल संभावना है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
  • मीन राशि में बुध का गोचर कर्क राशि वालों के लिए नए मौकों और अनुभवों के दरवाज़े खोल सकता है।
  •  इस गोचर के असर से विदेश यात्रा की भी प्रबल संभावना है। जो लोग विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय हो सकता है। 
  • मीन राशि में बुध का गोचर आपकी सोच में नए आयाम लाएगा। आप अपनी कोशिशों से ज़िंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। 
  • इस दौरान सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े कामों में आप हिस्सा  लेंगे। समाज में अच्छे बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। 
  • आपकी भाषा और विचार लोगों पर असर डालेंगे जिससे आपकी कम्युनिकेशन फील्ड बढ़ेगी। इसका सीधा असर आपकी इनकम पर पड़ेगा ।
  • आप अपने किसी पुराने शौक को अहमियत के साथ अपनाने का फैसला कर सकते हैं। बागवानी, लिखने, एक्टिंग या किसी और क्रिएटिव फील्ड में आपकी दिलचस्पी गहरी होगी।  आप समाज में मौजूद किसी भी बुरे रीति-रिवाज या गलत परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखेंगे। 
  • आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स काफी मजबूत होंगी और आपको अपनी मेहनत का सही फल मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
काम की स्थिति कुछ अस्थिर रह सकती है। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • बुध का मीन राशि में गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव ला सकता है। आपकी इनकम अचानक कम हो सकती है। 
  • हो सकता है कि कोई जरूरी बिजनेस डील आखिरी मिनट में फेल हो जाए या आप उम्मीद के मुताबिक प्रॉफ़िट न दे पाएं जिससे आपको फ़ाइनेंशियल नुकसान हो सकता है। 
  • इस दौरान आप अपने ससुराल वालों से मिल सकते हैं। आप उन्हें  किसी जरूरी मामले पर अपने विचार और सलाह दे सकते हैं। यह बातचीत रिश्ते को समझने और बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है।
  • काम की स्थिति कुछ अस्थिर रह सकती है। ऑफ़िस में आपके काम करने का तरीका ऊपर-नीचे होगा। 
  • इससे सीनियर अधिकारियों के साथ अनबन होने की संभावना है। 
  • अगर आप अपनी भाषा और व्यवहार पर कंट्रोल नहीं रखेंगे तो स्थिति गंभीर हो सकती है।  
  • बुध का गोचर आपके आध्यात्मिक झुकाव को बढ़ाएगा।  
  • आपको धर्म, आध्यात्मिक ज्ञान या रिसर्च से जुड़े मामलों में दिलचस्पी हो सकती है जिससे आपका ज्ञान और बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कार्यस्थल की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
  • मीन राशि में बुध का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक है।  
  • आपकी राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। यह गोचर आपके जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर देगा।
  • कार्यस्थल की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लंबे समय से प्रतीक्षित उपलब्धियां अब साकार हो सकती हैं।
  • पदोन्नति और वेतन वृद्धि के स्पष्ट योग हैं। अधिकारियों और वरिष्ठों से प्रशंसा और संतोषजनक प्रतिक्रिया।
  • व्यापार में गति मिलेगी।  पुरानी रुकावटें दूर होंगी।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
  • बड़े निर्णय से पहले विचार करें।
  • परिवार में सकारात्मक बदलाव होगा ।पिता के साथ संबंध मधुर और घनिष्ठ होंगे।
  • वैवाहिक जीवन में सुधार और बेहतर संवाद होगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समझ और सामंजस्य बढ़ेगा।
  • बुद्धि और कार्यकुशलता का सही उपयोग करके करियर और व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

8 of 13
मेहनत के बावजूद परिणाम अपेक्षा के अनुसार कम मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
तुला राशि  
  • बुध के मीन राशि में गोचर होने से  तुला राशि के जातकों को लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी।
  • मेहनत के बावजूद परिणाम अपेक्षा के अनुसार कम मिल सकते हैं। कार्य में बार-बार अड़चनें और व्यवधान आ सकते हैं।
  • कार्यालय में अपनी निजी बातें या भावनाएं किसी से साझा न करें। वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें।
  • आमदनी में अस्थायी गिरावट की संभावना है। आर्थिक रूप से समय चुनौती पूर्ण है। निवेश या बड़े खर्च में सतर्क रहें।
  • खान-पान में लापरवाही या दिनचर्या में असंतुलन से परेशानी हो सकती है।
  • परिवार में सकारात्मक बदलाव और सहयोग मिलेगा। उनके प्रयासों का भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे परिवार में सम्मान और संतोष का माहौल बनेगा।
  • कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें और विवादों से बचें। अपनी भावनाओं और विचारों को समझदारी से व्यक्त करें।

9 of 13
आमदनी में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि  
  • बुध के मीन राशि में गोचर होने से वृश्चिक  राशि के जातकों को कार्यस्थल पर नए अवसर और प्रगति के संकेत मिलेंगे।  
  • नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या लाभ मिलने की संभावना है। कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता प्रभावशाली होंगी।
  • परिवार और सामाजिक जीवन में सहयोग और मधुर संबंधों के अवसर। गलतफहमियों से बचने के लिए स्पष्ट और खुले संवाद बनाए रखें।
  • आमदनी में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
  • निवेश और खर्च में सतर्कता और विवेक बनाए रखना आवश्यक है।
  • प्रेम जीवन में मिले-जुले अनुभव अपनापन दिखाएंगे और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।
  • विवाहित जातकों के लिए संतान को लेकर संतोष और निश्चिंतता का अनुभव रहेगा।
  • मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है।
  • ध्यान, योग या साधना से मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

10 of 13
नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का समय है। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
  • बुध का मीन राशि में गोचर होने पर धनु राशि के जातकों को  घर और करियर के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • घर-परिवार की गतिविधियों का सीधे आपके कार्यक्षेत्र पर असर पड़ेगा।  परिवार का वातावरण सामान्यतः अच्छा रहेगा। 
  • जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में मदद करनी पड़ सकती है। सहयोग और भावनात्मक समर्थन देने से रिश्ते मजबूत होंगे।
  • करियर में मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे। नए आइडिया काम को आसान,रोचक और नयापन से भर देंगे।
  • नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का समय है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी प्रगति और नए अवसर मिल सकते हैं।
  • परिवार के अन्य सदस्य माता की राय को महत्व देंगे और घर से जुड़े मामलों में संतुलन बनेगा। घर और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखने पर मानसिक शांति बनी रहेगी।

11 of 13
विवादों से बचें और शांत रहकर तथ्यों के आधार पर निर्णय लें। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
  • बुध का मीन राशि में गोचर के प्रभाव से मकर राशि के जातकों को कोई भी निवेश सोच समझकर करना चाहिए।  `
  • विरोधी सक्रिय हो कर आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
  • विवादों से बचें और शांत रहकर तथ्यों के आधार पर निर्णय लें।
  • कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बना कर रखें। 
  • टीमवर्क पर ध्यान देने से सहयोग मिलेगा और प्रगति में मदद होगी।
  • कानून, वकालत, प्रशासन और सरकारी क्षेत्रों में विशेष सफलता के योग बनते दिख रहे हैं। 
  • संयम और विवेक से कार्य करने पर लाभ और सम्मान मिलेगा।

12 of 13
नए आय के स्रोत खुल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
  • बुध का मीन राशि में गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों की वाणी में आकर्षण बढ़ेगा।  
  • लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे जिससे आपकी अलग पहचान बनेगी। 
  • स्वास्थ्य के मामले में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। गलत खानपान से पाचन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 
  • आर्थिक रूप से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। 
  • नए आय के स्रोत खुल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
  • विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 
  • आपकी मेहनत रंग लाएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
  • शादीशुदा लोगों को संतान से सुख मिलेगा। प्रेम संबंध में रहने वाले लोग अपने रिश्ते को परिवार से मिलवा सकते हैं। 
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। 
विज्ञापन

13 of 13
आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सोच समझकर कदम उठाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
  • बुध का गोचर आपके प्रथम भाव में होने से आपके व्यक्तित्व और सोच पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। 
  • आपकी बुद्धि तेज होगी और याददाश्त मजबूत बनेगी। 
  • जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। 
  • आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सोच समझकर कदम उठाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। 
  • व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और काम में गति आएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बेहतर परिणाम मिलेंगे। 
  • प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में हलचल हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह आपके निर्णयों में मदद करेगी। 
  • दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव आ सकते हैं। रिश्तों को मजबूत रखने के लिए समझदारी बेहद जरूरी होगी। 
  • नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने में आपकी रुचि बढ़ेगी। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें