फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2026: बुध का कुंभ राशि में परिवर्तन, इन चार राशियों को मिलने लगेंगी बेहतर सुख-सुविधा

Tue, 03 Feb 2026 01:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Gochar 2026: वाणी, व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध अब कुंभ राशि में कुछ दिनों तक रहेंगे। जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
बुध गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar 2026:  आज, 3 जनवरी 2026 को ग्रहों के राजकुमार, बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क के कारक ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुधदेव शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में गोचर आज रात करीब  09 बजकर 38 मिनट पर करेंगे। बुध अभी मकर राशि से निकलकर अपने  मित्र शनि की दूसरी राशि  कुंभ में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि मकर राशि पर भी शनि का स्वामित्व हासिल था। बुध के कुंभ राशि में गोचर करने से बुध और राहु के बीच युति बनेगी। कुंभ राशि में पहले से राहु विराजमान हैं। इसके अलावा सूर्य, शुक्र, बुध और राहु के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग का भी निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध इसके बाद 26 फरवरी को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। बुध के कुंभ राशि में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर दिखेगा, वहीं इन चार राशि वालों को विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वह चार भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी होंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि के योग हैं। इस गोचर से पुराने निवेश से जबरदस्त लाभ मिलेगा और मित्रों का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध का गोचर करने से वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा। करियर में अच्छे और भरपूर मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के दम पर किसी भी परिस्थितियों का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। 

Mulank 2 Career: इन क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं मूलांक 2 वाले, चुनें थिएटर या काउंसलिंग जैसे करियर ऑप्शन

4 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध का कुंभ राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। भाग्य का जबरदस्त साथ मिलेगा। आर्थिक स्थितियों में बेहतर सुधार दिखाई देगा। छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा। उच्च शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी और जो लोग किसी के साथ व्यापार आदि करते हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
आपकी राशि में बुध का गोचर लग्न भाव में होने जा रहा है। इससे आपके मान-सम्मान, जोश, व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय के नए- नए स्तोत्रों में इजाफा हो सकता है। 

Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें