ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 16 जुलाई की रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 31 जुलाई की मध्यरात्रि तक गोचर करेंगे, उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का व्यापार तथा युवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः सभी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु कहीं न कहीं ये मानसिक अशांति का भी सामना करवाएंगे। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। मकान वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी विदेशी। कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए बुध आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर बिगड़ते हालात को भी सभाल लेंगे। वस्त्राभूषण व अन्य विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। किसी नए मेहमानके आगमनसे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग और पेट से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध हर तरह से लाभदायक ही सिद्ध होंगे यद्यपि अधिक व्यय के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से ये उत्तम रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान सम्मान की वृद्धि के संयोग। किसी भी तरहके नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल ही रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपतियों के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से बारहवें भाव में गोचर करते हैं बुद्ध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। किसी भी सरकारी विभागों से नोटिस भी मिल सकता है इसलिए लेनदेन के मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतें। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अति अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास कर रहे हों तो उनके लिए भी ये संयोग सुखद रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में कच्चे गोचर करते हुए बुध हर तरह से आयके साधन बढ़ाएंगे। जो भी कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे। लाभ के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों दिया गया धन भी वापस मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध और मजबूत होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगितामें बैठने वाले छात्रोंके लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतानके दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मकान अथवा वाहन के क्रय का भी योग।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए बुध भाग्य वृद्धि तो करेंगे ही धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ाएंगे। अपने इष्ट के दर्शन करना चाहें तो वह भी संभव है घूमने फिरने तथा दान पुण्य करने में अधिक खर्च होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए मेहमान के आगमन से माहौल और खुशनुमा हो जाएगा। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशिसे अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। इस भाव में इनका गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। दवाओं के रिएक्शन से बचें दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से परहेज करें तथा अपनी किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हुए नियम और शर्तों को गहनता पूर्वक जांच लें।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशिसे सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय बेहतरीन है।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा ही इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देंगे तो वह धन समय पर नहीं मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेने में समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
मीन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय और बेहतर रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।