फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध के सिंह राशि में गोचर से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में लाभ के योग

Sat, 22 Aug 2026 01:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध 22 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य संग युति बनाते हुए बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। इससे कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
बुध का सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
22 अगस्त 2026 को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं, जो इस राशि में 7 सितंबर तक रहेंगे, फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार, गणित, तर्क-वितर्क और त्वचा आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के सिंह राशि में गोचर करने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा क्योंकि सूर्य इस राशि में पहले से विराजमान हैं। बुध के सिंह राशि में गोचर करने और बुधादित्य राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
बुध का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए शुभ 
कर्क राशि

बुध का सिंह राशि में गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा और यह किसी तरह के चमत्कार से कम नहीं है। आपकी  राशि में बुध का गोचर दूसरे भाव में होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। व्यापार करने वालों को इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। बुध के गोचर करने से कर्क राशि वालों का अष्टम भाव सक्रिय हो जाएगा। इससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में मतभेद मिटेंगे। वाद-विवाद का निपटारा होगा।
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर बहुत ही अच्छा और लाभकारी रहेगा। इस राशि के जातकों को सुख, वैभव और ऐशोआराम की प्राप्ति होगी। आपकी राशि से बुध चौथे भाव में गोचर है जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इससे वृषभ राशि वालों को चौथे भाव से संबंधित सुखों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातक मकान, जमीन-जायदाद और गाड़ी आदि की खरीदारी करने में सफल होंगे। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आपकी कुंडली के छठे भाव में होगा। इससे लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से निजात मिलने की अ्छी संभावना है। विदेशों से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। लव और वैवाहिक जीवन में आपको अपने पार्टनर संग कोई अच्छा लाभ मिलने की सूचना होगी। जो लोग किसी तरह के प्रॉप्रटी आदि की खरीदी की योजना बना रहे हैं उनको इसमें कामयाबी मिलने की संभावना है। 

Shani Nakshatra Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

Vastu Tips: शाम को मुख्य दरवाजा बंद रखने की न करें गलती, जानें क्या है वास्तु के सही नियम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें