आज 11 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुधदेव मीन राशि में 30 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिष में बुध को शुभ ग्रहों में एक माना जाता है। यह बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, गणित और तर्कशक्ति आदि के कारक ग्रह होते हैं। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति की बुद्धि और विवेक बहुत ही अच्छा रहता है। ऐसे व्यक्ति के अंदर अपनी बात को कहने की अच्छी क्षमता होती है। मीन राशि बुध की नीच की मानी जाती है। लेकिन मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं ऐसे में कई लोगों के लिए यह नीचभंग राजयोग का संयोग बनेगा जिससे अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं बुध के गोचर करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव आने वाले दिनों में पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुधदेव 12वें भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही जो लोग विदेशों से संबंधी कोई कारोबार करते हैं उनको नए संपर्को का लाभ मिलेगा। कोई बड़ा निवेश करने से बचें।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव यानी लाभ के स्थान पर होगा जिससे आपको धन लाभ के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। करियर में नया मुकाम हासिल हो सकता है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध देव का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा। ऐसे में आपके लिए कार्यक्षेत्र में मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। बुध का मीन राशि में गोचर करने से आपको इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों संग बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा। इस दौरान जो लोग नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनके के लिए 30 अप्रैल के बाद का समय अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर नवम भाव में होगा जिससे आपके भाग्य में जबदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। इस दौरान धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर 8वें भाव में होगा। ऐसे में आपको के लिए आने वाला समय संघर्ष और चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत के प्रति आपको अधिक सतर्कता बरतनी होगी। अचानक से पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने के योग बनेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का सप्तम भाव में गोचर होगा जिससे जो लोग कोई व्यापार पार्टनरशिप में करते हैं उनको अपने लिए बेहतर तालमेल बैठाकर चलना होगा। वहीं इस दौरान जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का छठे भाव में गोचर होगा जिससे आपको अपने विरोधियों पर विजय हासिल हो सकती है। वहीं जो लोग नई नौकरी में हैं उनको अपनी योग्यता को साबित करने का सुनहरा मिल सकता है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव में रहेंगे जिससे आपको संतान और शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों में कुछ कामयाबी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान आपको सट्टेबाज से बचना होगा।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध चौथे भाव में होगा, जिससे आपको सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको कोई जमीन, मकान या फिर वाहन आदि को खरीदने का अवसर मिल सकता है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा जिससे इस दौरान आपके साहस, पराक्रम और जोश में वृद्धि होगी। इस दौरान छोटी यात्राएं करने का अवसर आपको मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर सौम्यता बनाए रखना होगा
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujal
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध दूसरे भाव यानी धन के भाव में होगा। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके रूके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। लेकिन इस दौरान आपको किसी को कड़वी बातों को बोलने से बचना होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है। जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण कामों को 30 अप्रैल तक टालना होगा।