फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: इन राशि के जातकों को वाणी पर रखना होगा नियंत्रण, बुध गोचर का पड़ेगा गहरा प्रभाव

Wed, 08 Jan 2025 01:37 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनवरी 2025 में बुध ग्रह का बड़ा गोचर होने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह राशियां कौन सी है, जिन्हें अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
1 of 5
बुध गोचर 2025 - फोटो : amar ujala
Mercury transit 2025: बुध ग्रह का संबंध वाणी, संवाद और संचार कौशल से होता है। हमारे बोलचाल का जीवन में विशेष महत्व है, इसलिए शब्दों को हमेशा सोच-समझकर बोलना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह वाणी, व्यापार, लेखन, गायन और भाषण जैसे क्षेत्रों का कारक माना गया है। यदि कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो या राहु-केतु जैसे ग्रहों के प्रभाव में हो, तो व्यक्ति को वाणी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अगर मंगल या शनि का प्रभाव होता है तो व्यक्ति अपनी बोली से मित्रों को भी शत्रु बना सकता है।

बुध गोचर 2025
जनवरी 2025 में बुध ग्रह का बड़ा गोचर होने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 जनवरी 2025 को बुध ग्रह धनु राशि में अस्त होंगे। 21 जनवरी 2025 को मंगल का गोचर बुध की राशि मिथुन में होगा। इसके बाद, 24 जनवरी 2025 को बुध ग्रह शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह राशियां कौन सी है, जिन्हें अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि  - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां ला सकता है। जो लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, उन्हें अपने कंटेंट को लेकर सतर्क रहना होगा, अन्यथा उन्हें अनावश्यक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है। गणित के छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
 

Lucky Date Of Birth: इस तारीख में जन्मे लोग होते हैं धनी और ऊर्जावान, जानें इनकी विशेषता

विज्ञापन

3 of 5
तुला राशि  - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
शुक्र ग्रह की राशि होने के कारण बुध तुला राशि वालों को मिश्रित परिणाम देंगे। व्यापार में घाटे की संभावना है, इसलिए किसी भी नई डील को बहुत सोच-समझकर करें। लॉजिस्टिक से जुड़े व्यवसायियों को विदेश से लाभ हो सकता है। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा आपके ग्राहक आपसे दूरी बना सकते हैं।

4 of 5
कुंभ राशि  - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए कठोर वचन समस्याएं पैदा कर सकते हैं। आपके रिश्तों में तनाव आ सकता है, पति-पत्नी के बीच विवाद होने की संभावना है। इस स्वभाव के कारण मित्र और रिश्तेदार आपसे दूरी बना सकते हैं। 
 

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Budh Nakshatra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
कार्यस्थल पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, धन लाभ के योग बने हुए हैं। कला और संगीत से जुड़े लोगों को इस समय अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
 

Shani Dev: भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए परेशान, शनिदेव हो सकते हैं क्रोधित

Ank Jyotish 2025: मूलांक 9 के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है नया साल, पढ़ें साल 2025 की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Ank Jyotish 2025: नए साल में मूलांक 6 वालों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें साल 2025 की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें