फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: सूर्य के घर में बुधदेव ने किया प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Sat, 30 Aug 2025 04:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

30 अगस्त को बुध अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव पहले से ही सिंह राशि यानी अपनी स्वराशि में हैं और बुध के आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
1 of 13
बुध का सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुध को बुद्धि, ज्ञान, व्यापार, वाणी, तर्क-वितर्क और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है। 30 अगस्त को बुध अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव पहले से ही सिंह राशि यानी अपनी स्वराशि में हैं और बुध के आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों-प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता दिलाएगा। रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी फल बेहतर ही रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
बृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान या वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। अपने त्वरित निर्णय लेने, साहस और ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपको और कुशल वक्ता बनाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विलासिता पूर्ण और महंगी वस्तुओं के खरीदने पर धन खर्च होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि में गोचर करते हुए बुध हर तरफ से बेहतरीन लाभ दिलाएंगे विशेष करके विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय वरदान की तरह है। आयके साधन बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही विदेशी कंपनियों में सर्विस और वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो और भी सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही निपटाएं। किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की प्रबल संभावना है।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध हर तरह से आय के मार्ग प्रशस्त करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। जो लोग नीचा दिखाने का षड्यंत्र कर रहे थे वही मददके लिए आगे आएंगे, अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही नौकरी में पदोन्नति मान-सम्मान की वृद्धि तथा नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर भी आएंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक  सावधान रहें। 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। भाग्य वृद्धि तो होगी ही किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह फल अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा विशेष करके, पेट संबंधी विकार, एलर्जी और दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे आएं। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे यद्यपि कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है और कई बार तो कठोर निर्णय लेने में आप उलझ सकते हैं। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। साझा व्यापार करना हो तो अवसर अच्छा है केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी बड़े संकल्प की पूर्ति होगी किंतु, इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। गुप्त शत्रु की वृद्धि होगी बनेंगे और नष्ट भी होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति और प्रभाव का पूर्ण लाभ उठाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें