Budh Nakshatra Gochar 2024: नवंबर 2024 ग्रह गोचर के लिहाज से खास महीना माना जा रहा है। 1 नवंबर, प्रातः 6:46 बजे बुध ग्रह विशाखा नक्षत्र को छोड़कर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। बुध ग्रह जब नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव 12 राशियों की वाणी, बुद्धि, विवेक, ज्ञान और तर्क, व्यापार और आर्थिक लाभ, रिश्ते और साझेदारी पर पड़ता है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व में भी निखार आता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनिदेव अनुराधा नक्षत्र के स्वामी, कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता हैं। बुध के इस नक्षत्र गोचर से अधिकांश राशियों पर लाभकारी प्रभाव पड़ेगा। बुध के अनुराधा नक्षत्र में गोचर के कारण तीन राशियों के जातक अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे । अपने प्रयासों से ये धन और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं उन तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में।