फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2023 : आज बुध ग्रह करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Wed, 07 Jun 2023 09:55 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2023: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध आज यानी 07 जून की सायं 7 बजकर 44 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 24 जून दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। आर्थिक और सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग संबंधी समस्या से सावधान रहें। पाचन तंत्र के विकार से भी बचें।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का शुभ प्रभाव मानसिक मजबूती प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार में निरंतर उन्नति देते रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से भाग्योन्नति करेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। अपने पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी। विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता मिलेगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ऐसे समय में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। कई बार कार्य होते होते रुक जाएगा लेकिन अंततः आप सफल लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। प्रेम विवाह के भी योग हैं। सरकारी संस्थाओं में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्य व्यापार में उन्नति निरंतर होती रहेगी किंतु साझा व्यापार करने से बचें।

10 of 13
राशि
धनु राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी और वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। पेट संबंधी विकार से भी सावधान रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक संस्थाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें