फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2023: बुधदेव 7 जून को करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान

Wed, 31 May 2023 10:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mercury transit 2023: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में बुध को तर्क और संवाद का कारक माना गया है। वाणी के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जून को वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में उनका गोचर 24 जून तक होगा और उसके बाद वह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से तीन राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है तो आइए जानते हैं कि वह 3 राशियां कौन सी हैं। 

June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और अभी आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे जिससे परिवार और आपकी वाणी का विचार किया जाता है। छठे भाव के स्वामी का कुटुंब भाव में गोचर करना आपके लिए थोड़ा अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय आपको परिवार में थोड़ी कलह का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तनाव हो सकता है या फिर आपको धन की कमी भी महसूस हो सकती है। इस समय आपको अपने वैवाहिक जीवन में भी बेहद सावधानी रखनी होगी और जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का कोई तनाव न लें। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि -इस राशि के जातकों के लिए बुध नवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे। इस भाव से जीवन में होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं का विचार किया जाता है। बुध का इस भाव में गोचर आपके लिए थोड़ी परेशानी लेकर आ सकता है क्योंकि इस भाव में विराजमान बुध की सप्तम दृष्टि आपके दूसरे भाव यानी कि धन भाव पर जा रही है। इस समय इस राशि के जातकों को अपने भाग्य का साथ कम मिलेगा और आपको धन से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती है। इस समय कार्यस्थल पर आपको बेहद सावधानी के साथ चलना होगा और अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद को आपको टालना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर अब आपकी राशि से छठे भाव में होगा। दसवें भाव के स्वामी का छठे भाव में होना आपके कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम आपको नहीं देगा। इस समय आपको जीवनसाथी के साथ संबंधों में समस्या आ सकती है। आपके करियर के लिए बुध का यह गोचर अच्छा नहीं है। नौकरी में समस्या आपको आ सकती है, हो सकता है कि आपको अपने ऑफिस में कोई ऐसा लक्ष्य दे दिया जाए जिससे आप प्राप्त ना कर पाएं और उसके कारण आपको बदनामी का सामना करना पड़े। आर्थिक स्थिति के लिहाज से इस दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपके खर्चे बढ़ जाएंगे और आपकी बचत कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें