फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahma Aditya Yog: सूर्य, बुध और गुरु बनाने जा रहे हैं शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा धनलाभ

Sun, 15 Jun 2025 01:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DhanLabh Yog: 15 जून को सूर्य का गोचर वृषभ से मिथुन राशि में हो रहा है। मिथुन में पहले से ही बुध और गुरु विराजमान हैं और सूर्य के वहां आने से एक विशेष त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग को ज्योतिष में ब्रह्मा आदित्य योग कहा गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
sun mercury and jupiter conjunction - फोटो : Adobe Stock
Surya Budh Guru Yoga: 15 जून को सूर्य का गोचर वृषभ से मिथुन राशि में हो रहा है। मिथुन में पहले से ही बुध और गुरु विराजमान हैं और सूर्य के वहां आने से एक विशेष त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग को ज्योतिष में ब्रह्मा आदित्य योग कहा गया है, जो अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक है, बुध बुद्धि और संवाद का, जबकि गुरु ज्ञान और समृद्धि का कारक है । इन तीनों ग्रहों का एक साथ होना विशेष सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
Guru Gochar 2025: गुरु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि के लोगों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम
इस शक्तिशाली योग का प्रभाव कुछ राशियों पर बहुत ही अनुकूल रहेगा। जिन जातकों की कुंडली में ये ग्रह शुभ भावों में सक्रिय होंगे, उनके जीवन में करियर, शिक्षा, वित्त और संबंधों से जुड़ी अच्छी खबरें मिल सकती हैं। नई योजनाएं सफल होंगी, सोच में स्पष्टता आएगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यह समय उनके लिए है जो लंबे समय से किसी सकारात्मक बदलाव का इंतज़ार कर रहे थे।
गुरु के अतिचारी होने से इस साल युद्ध, राजनीतिक उथल-पुथल और आपदाओं का संकट, ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी
विज्ञापन

2 of 5
कुछ मिथुन राशि के जातकों को अचानक पदोन्नति भी मिल सकती है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सूर्य, गुरु और बुध आपकी राशि में त्रिग्रही योग बनाएंगे, जिससे आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे करियर में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। कुछ मिथुन राशि के जातकों को अचानक पदोन्नति भी मिल सकती है। जो मेहनत आपने पहले की है, उसका फल आपको इस समय अच्छा मिलेगा। व्यापार में लाभ के मौके बढ़ेंगे और आपकी कला या रचनात्मक प्रतिभा से आप देश-विदेश में नाम कमा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह त्रिग्रही योग शुभ परिणाम लेकर आएगा। गुरु आपकी बुद्धि और ज्ञान को बढ़ाएंगे, वहीं सूर्य आपके विचारों को ताकत देगा। इस समय आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और कठिनाइयों का सामना करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे, और कुछ लोग नया व्यवसाय शुरू करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल और सुखमय रहेगा।

4 of 5
परिवार में तालमेल बढ़ेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु और सूर्य का यह योग प्रगति के द्वार खोलेगा। आपके कई पुराने उलझे मामले सुलझेंगे और आप समाज में चर्चित व्यक्ति बन सकते हैं। अगर आप लेखन, गायन या संगीत के क्षेत्र में हैं, तो आपकी कोई रचना लोकप्रिय हो सकती है। परिवार में तालमेल बढ़ेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। साथ ही, इस योग के दौरान आपकी कई मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जब सूर्य, बुध और देवगुरु बृहस्पति एक ही राशि में मिलते हैं, तो ब्रह्म आदित्य योग बनता है। - फोटो : Adobe Stock
ब्रह्म आदित्य योग कब बनता है 
जब सूर्य, बुध और देवगुरु बृहस्पति एक ही राशि में मिलते हैं, तो ब्रह्म आदित्य योग बनता है। इस योग का प्रभाव अत्यधिक शुभ और दूरगामी माना जाता है, जो न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि सामाजिक, पेशेवर और मानसिक पहलुओं को भी प्रभावित करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें