Basant Panchami 2026: माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करने से साधक को सद्बुद्धि की प्राप्ति होती हैं। साथ ही कला-कौशल में भी निखार आता है। हालांकि, इस बार वसंत पंचमी का त्योहार और भी खास होने वाला है, क्योंकि इस शुभ तिथि पर शनि की राशि मकर में ग्रहों का दुर्लभ योग बना हुआ है। ज्योतिषियों के मुताबिक, मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र विराजमान हैं। इन ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि वालों को करियर-नौकरी में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। साथ ही मां सरस्वती की असीम कृपा भी जातकों पर बनी रहने वाली हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।