फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का दिन है खास, बनेगा साल का सबसे अच्छा मुहूर्त, 8 राशियों को मिलेगा फायदा

Wed, 03 Oct 2018 04:42 PM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 8
planet - फोटो : planet
साल 2018 का दूसरा और अंतिम गुरु -पुष्य शुभ संयोग 9 अक्टूबर को बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सभी 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ और शुभ नक्षत्र माना गया है। भगवान राम का जन्म भी पुष्य नक्षत्र में हुआ था। पुष्य नक्षत्र जब गुरुवार के दिन होता है उसे गुरु-पुष्य योग कहते हैं। सभी तरह के कार्यों में यह शुभ योग श्रेष्ठ और उत्तम मुहूर्त होता है और इस शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य जरूर सफल होता है। 
विज्ञापन

2 of 8
planet - फोटो : planet
पुष्य गुरु संयोग को इतना शुभ माना गया है कि यह अशुभ घड़ी में किया गया कार्य भी शुभ फल प्रदान करता है। भले ही अभी पितृपक्ष चल रहा है। गुरु पुष्य का ऐसा संयोग बड़ा ही सुखद संयोग होता है, जो खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। इसलिए इस नक्षत्र में शुभ कार्य करने पर फलदायी होता है।
विज्ञापन

3 of 8
planet
साल में ऐसा शुभ संयोग 2 से 3 बार ही बनता है
ज्योतिष के अनुसार गुरु-पुष्य बहुत कम बनता है जो 2 से 3 साल में एक बार ही आता है। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़े तब इस तरह का योग बनता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इस बार भी गुरुवार के दिन यह नक्षत्र बनेगा। इस नक्षत्र में किए गए सारे कार्य पूरे हो जाते हैं।

4 of 8
planet
देवगुरु बृहस्पति की आराधना से मिलेगा लाभ
इस नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति की आराधना करने से सारे बिगड़े हुए काम पूरे जाते है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाए तो धन की कमी कभी भी नहीं रहती है। गुरु-पुष्य का योग बुधवार की रात को लगभग 4 बजे से आरंभ होगा। जो 4 अक्टूबर की रात को 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

5 of 8
8 राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह योग नौकरी में सफलता दिलाएगा साथ ही आर्थिक क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से धन लाभ होगा।
वृष राशि- गुरु पुष्य योग इस राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्या का अंत हो जाएगा साथ ही जो व्यक्ति आपके लिए शत्रु का काम कर रह है उससे निजात मिलेगी।
मिथुन राशि- यह योग इस राशि वालों के लिए बेहद फायदा वाला रहेगा क्योंकि इस राशि के जातको के जो काफी दिनों से काम अटके हुए है वह पूरे होंगे और अतिरिक्ति आय के साधन प्राप्त होंगे ।
विज्ञापन

6 of 8
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि- इस योग के चलते इन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। करियर में उन्नति होगी। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।
सिंह राशि- राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में नया अनुबंध संभव है। परिवार में विवाद खत्म करने का समय है। शुभ सूचना मिलेगी।
कन्या राशि- ऐसा योग कन्या राशि वालों के बहुत कम होता है इसलिए इस राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी, धन लाभ होगा साथ ही अगर कानूनी अढ़चनों को दूर करना है तो यह गुरु पुष्य योग आपके लिए उत्तम समय साबित होगा।
विज्ञापन

7 of 8
libra - फोटो : libra
तुला राशि- साक्षात्कार में चयन होगा। विरोधी परास्त होंगे। अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।
वृश्चिक राशि- यह योग इन राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि करेगा । विरोधी परास्त होंगे। करियर में उन्नति संभव है। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा।
धनु राशि- लोकप्रियता में वृद्धि होगी। भू संपत्ति के अटके कार्य बनेंगे। स्थायी लाभ के मार्ग मिलेंगे। यात्रा संभव है।
विज्ञापन

8 of 8
capricorn - फोटो : capricorn
मकर राशि- इस योग के चलते आप जो भी योजना बनायेंगे उसमें सफलता मिलेगी। पति- पत्नी के बीच काफी दिनों से चला आ रहा विवाद कम होगा और प्रेम बढ़ेगा।
कुंभ राशि- सुख शांति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। परिवार में आनन्द रहेगा।
मीन राशि- विकास कार्य में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें