फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में इन 5 राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, करियर-कारोबार और धन में मिल सकते हैं बड़े मौके

Fri, 24 Jul 2026 05:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अगस्त के महीने में कई ग्रहों का गोचर होगा जिससे कुछ राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। महीने में भाग्य का जबरदस्त लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त माह में ग्रहों का गोचर और भाग्यशाली राशियां - फोटो : adobe stock
जुलाई का महीना अब खत्म होने वाला है और अगस्त शुरू होने वाला है। ज्योतिष में हर माह ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। अगस्त माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कई तरह के राजयोग का निर्माण होगा। इस माह कुछ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शानदार और शुभफलदायी रहेगा। करियर-कारोबार में कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे। लेन-देन के मामलों आपको किसी पुराने धन की वापसी भी हो सकती है। आइए जानते हैं अगस्त का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और फलदायी। 
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ संकेत लेकर आ आने वाला है। इस माह अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक स्थितियां बेहतर रहेगी और धन लाभ के सुनहरे मौके अगस्त के महीने में मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कुछ नया करने और कुछ नया पाने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको इस माह नौकरी के कुछ मौके मिल सकते हैं। व्यापार में नए मौके मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर मिलेगा। आमदनी के नए-नए स्त्रोतों में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
अगस्त का महीना आपके आत्मविश्वास और जोश में वृद्धि करेगा। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है। आय में इजाफा होगा और संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत में आ रही गिरावट इस माह थमेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही अच्छा और शुभ रहने वाला होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों दूर होंगी। नौकरी और बिजनेस में आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। परिवार में एक साथ कई तरह की खुशियां मिटेगी। सेहत अच्छी रहेगी और समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ और परिवर्तनकारी रहेगा। कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बनाई गई योजना कामयाब होंगी। घर-परिवार में अच्छा सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रुका हुआ धन वापस हो सकता है। यह महीना आपके लिए शानदार और सफलताओं से भरा हुआ होगा।  

Mangal Transit 2026: मंगल ने किया अपने नक्षत्र में प्रवेश, 12 अगस्त तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें, अचानक बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें