फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें 12 राशियों का मासिक राशिफल

Sat, 01 Aug 2026 08:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

August Horoscope 2026: अगस्त महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। इस समय कुछ राशि वालों को तरक्की के नए अवसर, तो कुछ जातकों को धैर्य बनाए की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
1 of 13
अगस्त मासिक राशिफल 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
August Horoscope 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, अगस्त में शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा बुध और सूर्य भी अपनी राशि बदलेंगे। वहीं इस महीने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाक्रम भी घटित होंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा। ऐसे में यह महीना कई राशि के लोगों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और शुभ समाचार से भरा हो सकता है। लेकिन कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र, सेहत और यात्रा को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, अगस्त का महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर यदि आप कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में आपको किसी भी काम में शार्टकट लेने से बचना चाहिए तथा कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना चाहिए। अगस्त महीने के पूर्वार्ध में आपको कागजी काम समय पर निबटाना चाहिए। इस माह किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने या फिर गैर कानूनी कार्य करने से बचें अन्यथा धन हानि के साथ मान हानि भी झेलनी पड़ सकती है।


माह के दूसरे सप्ताह में आपको थोड़ी राहत मिलेगी और इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में चीजें आपके पक्ष में जा सकती हैं या फिर विरोधी सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग भी कार्यक्षेत्र से जुडी समस्याओं का समाधान में बहुत हद तक कामयाब होंगे, लेकिन उत्तरार्ध में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। इस दौरान आपका अनचाही जगह पर तबादला होने की आशंका बनी रहेगी। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा चुनौती लिए रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें। संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह कम बोलना आपके लिए हितकर साबित होगा। प्रेम संबंध में संवाद बनाए रखें और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की साधना एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपको घर और बाहर दोनों जगह भरपूर सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। माह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार में मनचाही सफलता, लाभ और प्रगति होती हुई नजर आएगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास और जोश बना रहेगा। वृषभ राशि के जातकों की इस माह सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य अनुकूलता प्राप्त होगी। राजपक्ष हितकर रहने से कोई बड़ी परेशानी दूर होगी। माह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। स्थाई सम्पत्ति का लाभ संभव है।


माह के मध्य में घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म में खूब रमेगा। इस दौरान किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। अगस्त महीने के उत्तरार्ध में भौतिक सुखोपभोग के साधन प्राप्त होंगे। इस दौरान न्यायालय में विचाराधीन मुकदमें में कार्यवाही आपके पक्ष में होगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की संभावनाएं बनेंगी। बेरोजगार को रोजगार की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सार्थक होगी। प्रेम संबंध खट्टी-मीठी तकरार के साथ सामन्य बने रहेंगे। संतान से जुड़ी उपलब्धि को लेकर मन संतुष्ट रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग का अभिषेक और पूजा में शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

4 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि जातकों के लिए अगस्त का महीना मनचाही सफलता और सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। माह के पूर्वार्ध में आपको अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए भले ही थोड़ा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़े लेकिन सुखद पहलू यह है कि वह अंततः मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे माह के मध्य तक आपको इस संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा, वहीं पहले से कार्यरत लोगों को किसी अच्छी जगह से आफर आ सकता है या फिर उनके कद एवं पद में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है। हालांकि इसके साथ उन्हें खुद की काबिलियत को साबित करने के लिए इस माह कठिन श्रम भी करना होगा।

यह माह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए भी अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उन्हें बहुप्रीतिक्षत  शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के संबंध में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह माह लाभप्रद साबित होगा। माह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं अत्यंत ही शुभ साबित होंगी। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। इस माह पूर्व में किए गये निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। माह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय की दृष्टि से थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा आप दोनों के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में अपनी महत्ता को बनाए रखने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। अगस्त महीने के पूर्वार्ध में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने परिश्रम और प्रयास से सभी अड्चनों को दूर करते हुए अपना बेस्ट देने में अंतततः कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर आपकी मेहनत रंग लाएगी कार्यक्षेत्र में आपकी उपयोगिता साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में लोकप्रियता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान मंदी बनी रहेगी।

आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के कारण आर्थिक संतुलन बिठाने में आपको दिक्कत आ सकती है, लेकिन यह लंबे समय तक यह स्थिति नहीं रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह से चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी। आर्थिक बजट का संतुलन बनाए रखने के लिए कर्क राशि वाले जातकों को व्यय वृद्धि पर नियंत्रण करने की आवश्यकता रहेगी। माह के उत्तरार्ध में नये कारोबार को शुरु करने या फिर वर्तमान व्यवसाय के विस्तार की योजना सफल हो सकती है। इस दौरान आपकी दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। माह के मध्य में किसी गलतफहमी के चलते लव पार्टनर के साथ तकरार होने की आशंका रहेगी। माह के उत्तरार्ध में मां की सेहत चिंता का विषय बनेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध से जलाभिषेक करें तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करे।
विज्ञापन

6 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना जीवन में नये अवसरों के द्वार खोलने का काम करेगा। इस माह आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करें अन्यथा अवसर हाथ में अवसर निकल जाने पर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। माह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा लेकिन खुद को साबित करने के अवसर अच्छे प्राप्त होंगे। ऐसे में यदि आप अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। माह के मध्य में चुनौतियों व्यवधानों का मुकाबला करते हुए आप सफलता का मार्ग निकालने में अंततः समर्थ रहेंगे। इस दौरान आपके मित्रगण और शुभचिंत भरपूर सहयोग देते हुए आपका मनोबल बनाए रखने में मददगार साबित होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव लिए रहेगा।

इस माह आपको धन को किसी योजना में सावधानी के साथ निवेश करना चाहिए। माह के मध्य में व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगी। यह समय तकनीक के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सुखद साबित होगा। विदेश से जुड़े कारोबार वालों को भी उत्तरार्ध में अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति संभव है। इस दौरान कोई बड़ी डील संभव है। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं और शब्दों की मर्यादा बनाए रखें। ध्यान रखें प्रेम संबंध हो या आत्मीय रिश्ता बात से बनेगी और आपकी बात से बात बिगड़ेगी।

उपायः प्रतिदिन सूर्यदेव को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह इस राशि के जातकों को किसी भी चीज की अति करने से बचना होगा, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान और अपमान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में हंसी-मजाक हो या फिर किसी के प्रति आत्मीय लगाव आपको उसमें खूब सावधानी बरतनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस माह काम को पूरा करने के लिए जुगाड़ लगाने या फिर किसी दूसरे के भरोसे काम करने की बजाय सीधे रास्ते से स्वयं परिश्रम करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। माह के पूर्वार्ध में कार्य की अधिकता के चलते मानसिक एवं शारीरिक थकान बनी रहेगी। इस दौरान सहयोगियों से अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन मिल पाएगा।

माह के दूसरे सप्ताह में खर्च की अधिकता रहेगी। ऐसे में आपको धन का प्रबंध करके चलना उचित हरेगा। इस दौरान आपको व्यय वृद्धि पर नियंत्रण करते हुए खर्च को सीमित करने का प्रयास करना होगा। सेहत की दृष्टि से भी यह हफ्ता आपके लिए थोड़ा कष्टदायी कहा जाएगा। मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलावें। माह के उत्तरार्ध में विरोधी सक्रिय होंगे लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद आपका अहित नहीं कर पाएंगे। व्यवसाय की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध अनुकूल कहा जाएगा। प्रेम संबंध में कुछ अड़चनें आ सकती है। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार और विचारों में मतभेद बने रहने के कारण मन परेशान और दुखी रहेगा। संतान से जुडी कोई समस्या चिंता का बड़ा कारण बनेगी।

उपायः प्रतिदिन गणपति की पूजा में दूर्वा अर्पित करके गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

8 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला
जीवन से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो तुला राशि के लिए यह महीना अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होने जा रहा है। इस माह आपको कदम-कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा। साथी-संगी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपकी मदद के लिए तैयार खड़े मिलेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे, लेकिन इन सबके बीच आपको आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी पेशा जातकों का इस माह समय अनुकूल कहा जाएगा।

कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे तो वहीं जूनियर आपके हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे। माह के पूर्वार्ध में आप पर कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा लेकिन आप अपने परिश्रम और प्रयास से सभी चीजें समय पर निबटाने में कामयाब होंगे। माह के मध्य में करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में लाभहोगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गईं यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को विशेष लाभकी प्राप्ति संभव है। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की दृष्टि से अगस्त महीने का तीसरा सप्ताह प्रतिकूल कहा जाएगा। इस माह तुला राशि के जातकों पिता की तरफ से विशेष स्नेह और सुख-सहयोग मिलेगा।

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना और श्री सूक्त का पाठ करें।

9 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों अगस्त महीने में संघर्ष के बाद ही सफलता मिलने के योग बनते हुए नजर आएंगे। करियर हो या फिर कारोबार आपको मनचाही सफलता और लाभ को पाने के लिए पूरे मनोयोग से काम करना होगा। किसी कार्य में लापरवाही न करें और अपना बेस्ट देने का प्रयास करें क्योंकि शुरुआत में चीजें भले ही कठिन लगें लेकिन बाद रिजल्ट आपके मन मुताबिक निकलता हुआ नजर आएगा। आपको यह भी समझना होगा कि माह का पूर्वार्ध भले ही चुनौती भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देने के लिए तैयार खड़ी मिलेंगी। ऐसे में माह के पूर्वार्ध में अपनी कमजोरियों पर काबू पाते हुए करियर-कारोबार में अपना बेस्ट देने का प्रयास करें।

माह के मध्य से नौकरी के क्षेत्र में अनुकूलता नजर आने लगेगी। इस दौरान राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में वर्चस्व बना हुआ नजर आएगा। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में भाई-बहनों की तरफ से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। इस दौरान किसी दूरस्थ व्यक्ति से भी लाभ संभव है। स्थाई सम्पत्ति की दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। माह के उत्तरार्ध में आय के नये स्रोत बनेंगे और खचों में कमी आएगी। संचित धन में वृद्धि होगी। इस दौरान व्यवसाय में लाभ के उत्तम योग बनेंगे। किसी बड़ी कारोबारी डील को करने पर बाजार में साख बढ़ेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से पूरा महीना सुखद रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

10 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। हालांकि ये चुनौतियां भी आपको मांजकर चमकाने में मददगार साबित होंगी। धनु राशि के जातकों को इस माह अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि चीजें फोन पर बातचीत करने पर बन सकती हों तो उसके लिए बेवजह यात्रा में समय बर्बाद करने से बचें। यह महीना आपके करियर और कारोबार के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। ऐसे में इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी या फिर भावनाओं में बहकर लेने की गलती न करें। नौकरीपेशा लोगों माह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को तूल न देने की बजाय मौन रहना श्रेयस्कर रहेगा।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास करना होगा। व्यवसाय की दृष्टि से यही महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। लाभ एवं प्रगति की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय शुभ कहा जाएगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को धन के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत बनी रहेगी। किसी योजना में धन निवेश करने के लिए माह के उत्तरार्ध का समय उचित कहा जाएगा। रिश्ते-नाते की बात करें तो इस माह पारिवार जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेंगी। कुछेक बातों को लेकर परिजनों के साथ असहमति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल में कुछ कमी देखने को मिलेगी। माह के मध्य में भाई-बहन को लेकर कुछेक चिंता बनी रहेगी।

उपायः प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण की को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

11 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस माह आप अपनी बुद्धि, विवेक और प्रयास करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आप पर भाग्य पूरी तरह से मेहरबार रहेगा। माह की शुरुआत से कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संभावनाएं बनती हुई नजर आएंगी। माह के पूर्वार्ध में आपको कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कामकाजी महिलाओं के कद एवं पद में बढोत्तरी से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो इस माह के पूर्वार्ध तक थोड़े बहुत संघर्ष के बाद आपके प्रयास सफल हो जाएंगे।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ होगा। माह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में की गईं यात्राएं सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होंगी। इस दौरान नई संपत्ति, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस माह पूरे मनोयोग से पढ़ाई करता हुआ नजर आएगा और उसे उसके परिश्रम का सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। माह के उत्तरार्ध में आपका मन धर्म-कर्म में खूब रमेगा। इस दौरान अचानक से तीर्थाटन का कार्यक्रम बन सकता है। इस माह आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से भरपूर सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। लव पार्टनर की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

12 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। करियर-कारोबार में बीते कुछ समय से चली आ रही अनुकूलताएं समाप्त होने के कारण कठिन परिश्रम और प्रयास करने पर ही मनचाही सफलता और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। माह के पूर्वार्ध में न सिर्फ आपको कामकाज से जुड़ी बल्कि घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं परेशान करेंगी। इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कुंभ राशि के जातकों को इस माह अपव्यय पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है, अन्यथा माह के अंत तक उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में स्थिति-परिस्थिति सामान्य रहेंगी क्योंकि इस दौरान आपके खर्च तो बढ़ेंगे लेकिन आय भी बढ़ेगी, अतः आपका कोई कार्य रुकेगा नहीं, लेकिन माह के मध्य के बाद आपको धन, समय और अपनी उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही पूरा करने में कामयाब होंगे। तमाम तरह की चुनौतियों के बीच कुंभ राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता भी बनी रहेगी। इस माह उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपको हताश और निराश करते हुए गलत रास्ता चुनने की सलाह देते हैं। कुंभ राशि के जातकों को इस माह परिवार में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए अपने अड़ियल रूख त्यागकर संयम तथा समझदारी से काम लेना होगा। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: शिव और शनि की साधना करें तथा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाएं।
विज्ञापन

13 of 13
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको किसी भी क्षेत्र में मनचाही सफलता कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही मिल पाएगी। हालांकि तमाम तरह की कठिन परिस्थितियों के बीच स्वजनों और शुभचिंतकों की तरफ से मिलने वाला सहयोग राहत का कार्य करेगा। माह के पूर्वार्ध के दौरान मीन राशि के लोगों को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचने हुए समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस माह अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा आपके विरोधी उसमें अडंगे डालने का कार्य कर सकते हैं।

माह की शुरुआत में भले ही आप पर कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहे लेकिन यदि आप कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों के बीच खुद को साबित करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपके कद और पद में बढ़ोत्तरी भी तय है। करियर हो या फिर कारोबार उससे जुड़े सकारात्मक फल आपको अगस्त महीने के अंत तक प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह के पूर्वार्ध में मंदी चिंता का कारण बनेगी, लेकिन बावजूद इसके धीमे-धीमे ही सही लेकिन लाभ की प्राप्ति होती रहेगी। माह के तीसरे सप्ताह में घरेलू समस्याओं से राहत मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन और बेवजह के प्रदर्शन से बचें, अन्यथा बेवजह की बदनामी झेलनी पड़ सकती है।

उपायः प्रतिदिन पीले पुष्प और फल अर्पित करके भगवान विष्णु की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें