वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल में बदलाव और राशि परिवर्तन करने से बनने वाली ग्रहों की युति कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। कुछ ऐसा ही योग अगस्त माह में बनने जा रहा है। दरअसल सूर्य, शनि और राहु की स्थितियों में बदलाव करने से एक बहुत ही खतरनाक योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं इस माह राहु, सूर्य और शनि से कौन सा खतरनाक योग बनेगा और किन-किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
शनि, राहु और सूर्य से बना खतरनाक योग
अगस्त माह में भूमिपुत्र मंगल, बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध, सुख-वैभव के कारक ग्रह शुक्र का अपनी राशि बदलेंगे। इसके अलावा सूर्यदेव भी हर महीने की तरह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह की बात करें तो शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं। इसी महीने सूर्य के राशि परिवर्तन करने से सूर्य और शनि दोनों ही मिलकर समसप्तक योग का निर्माण करेंगे। यानी सूर्य और शनि एक दूसरे से सातवें भाव में आकर एक दूसरे पर द्दष्टि डालेंगे। आपको बता दें सूर्य और शनि के बीच आपस में शत्रुता का भाव रहता है। इसके साथ सूर्य राहु के साथ मिलकर षडाष्टक योग का भी निर्माण करेंगे। इस तरह से शनि, सूर्य और राहु के संयोग से एक तरह का घातक और अशुभ योग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
2 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि और राहु के कारण बना घातक योग अच्छा नहीं कहा जा सकता है। मेष राशि के जातकों पर इसका कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है जिससे आपको कुछ नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको किसी भी काम में ज्यादा जोखिम उठाने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में संभलकर रहें वरना कुछ नौकरी से संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। धन से जुड़े मामले में आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर कोई नई योजना पर कार्य करने जा रहे हैं तो उसे अभी फिलहाल टाल दें।
विज्ञापन
3 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन अच्छे नहीं रहेंगे। आपको किसी भी काम में बहुत ही सतर्क रहना होगा। सेहत संबंधी कुछ परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं यहां तक कि आप अस्पाताल में भी भर्ती हो सकते हैं। इस माह आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सावधान रहना होगा। धन संबंधी मामलों में आपको कहीं भी पैसा सोच-समझकर लगना होगा। कोई भी नया निवेश न करें और किसी को भी उधार देने से बचें नहीं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
4 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह महीना शुभ नहीं रहेगा। तरह-तरह की परेशानियां आपका पीछा करेंगे। सूर्य, शनि और राहु के संयोग से बना घातक योग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में विराजमान हैं और शनि की द्दष्टि आपके ऊपर पड़ रही है। जो काम आपके बन रहे होंगे वह अब बिगड़ सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी आने वाले कुछ दिन कठिनाईयों से भरे रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं से आप परेशान रह सकते हैं। धन के मामले में भी इस माह आपको हानि उठानी पड़ सकती है। करियर में बेहतर रिजल्ट नहीं प्राप्त होंगे। आपके ऊपर शत्रु भारी होंगे। आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में साथी संग किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।