फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों-नक्षत्रों की चाल में बदलाव से इन पांच राशियों को मिलेंगे अच्छे अवसर, खत्म होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव

Mon, 03 Aug 2026 03:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अगस्त में ग्रहों और नक्षत्र की विशेष संयोग से कुछ राशियों के लिए आने वाले दिन शुभ और लाभकारी रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त में ग्रह दिलाएंगी धन - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त का महीना ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से बहुत ही महत्पूर्ण रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इस माह कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। 3 अगस्त का दिन ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही दुर्लभ और फलदायी संयोग लेकर आने वाला है। इस दिन कई तरह के शुभ योग बन रहा है, जिससे कुछ राशि वालों को भाग्य का जबरदस्त साथ मिलेगा। 

 3 अगस्त को ग्रहों का गोचर और दुर्लभ संयोग
अगस्त माह में सबसे पहले छाया ग्रह राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर, वहीं मंगल ग्रह मिथुन राशि में और शुक्र कन्या राशि में विराजमान हैं। इसके अलावा 3 अगस्त को सूर्य पुष्य नक्षत्र से निकलकर बुध के स्वामित्व अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं चंद्रमा का गोचर उत्तराभाद्रपद से निकलकर रेवती नक्षत्र में होगा और गुरु पुष्य नक्षत्र के चौथे पद में विराजमान रहेंगे। 3 अगस्त को श्रावण माह का पहला सोमवार, मौना पंचमी, सुकर्मा योग जैसे दुर्लभ संयोग बनेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों के लिए शुभ
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आने वाले दिन बहुत ही शुभ और सफलता से भरे हुए होंगे। गुरु-सूर्य की अनुकूलत से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर करना और सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में परिवर्तन आपकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती प्रदान करेगा। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। करियर-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। अचानक से आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। लोगों की मदद करने में आप पीछे नहीं हटेंगे। 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही बेहतरीन और लाभकारी साबित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए 3 अगस्त को बना ग्रहों का दुर्लभ संयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी में कुछ नया करने और अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। निवेश से आपको अच्छा लाभ होता हुआ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में चंद्रमा का रेवती नक्षत्र में प्रवेश और गुरु-राहु की स्थिति आपके लिए बहुत ही शुभ लाभकारी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको अच्छी सपफलता और मिलेगी और सेहत अच्छी रहेगी। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। 

पढ़ें अगस्त का मासिक राशिफल

मेष राशि तुला राशि
वृषभ राशि वृश्चिक राशि
मिथुन राशि धनु राशि
कर्क राशि मकर राशि
सिंह राशि कुंभ राशि
कन्या राशि मीन राशि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें