फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के इस हफ्ते में 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, जानिए इस सप्ताह का अपना राशिफल

Tue, 19 Jun 2018 09:30 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
मेष राशि- इस सप्ताह आप व्यस्त रहने वाले हैं। जहां एक ओर कार्य क्षेत्र में आपकी आवश्यकता होगी, वहीं पारिवारिक जीवन को भी समय देने की जरुरत होगी। अतः आपको इस सप्ताह सामंजस्यपूर्ण तरीके से कार्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप की प्रतिभा का लोहा माना जाएगा परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप स्वयं किसी षड्यंत्र का शिकार ना हो जाए। परिवार में खुशी रहेगी और आप पूरी फैमिली को लेकर पिकनिक पर जा सकते हैं। इस दौरान आपके भाई-बहन भी आनंदित रहेंगे। संतान पूर्ण सुख अनुभव करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी प्रसन्नचित रहकर अपना कार्य करेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी हालांकि खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
वृष राशि- इस सप्ताह आपकी मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, साथ ही आप व्यस्त रहेंगे और कुछ यात्राएं भी करेंगे। स्वयं प्रयासों से धन अर्जित करने में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अधिक यात्रा अथवा बाहर की चीजें खाने के कारण कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशियों को देने वाला सिद्ध होगा और प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कार्यों से आपको लाभ होगा। यदि आप सरकारी क्षेत्र में है तो आपके लिए अच्छा समय है। अन्य क्षेत्र के लोगों को थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। भाई-बहनों से अच्छा व्यवहार करें। संतान उन्नति करेगी और विद्यार्थी वर्ग भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होगा। आमदनी में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
मिथुन राशि- इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि के बल पर अनेक मुश्किल कार्यों को सफलतापूर्वक कर पाने में सक्षम होंगे, लेकिन मन में किसी बात को लेकर अफसोस भी रह सकता है। आपको इस स्थिति से बाहर निकलना चाहिए। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और कुटुंब जनों के साथ कहीं घूमने का विचार बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में मिला-जुला समय रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए, विशेष रूप से गर्म मसाले और तली-भुनी चीजों से परहेज करना ही बेहतर विकल्प होगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। संतान संस्कारवान रहेगी और विद्यार्थी वर्ग भी पढ़ाई में ज्यादा रुचि दिखाएंगे। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि- आपका मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है क्योंकि आप एक से अधिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । किस कार्य को पहले करना है और किसको बाद में इसको समझने में आपको समय लगेगा। आपके लिए आवश्यक होगा कि आप ध्यान अथवा मेडिटेशन का सहारा लें। इससे आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी और आप अच्छे निर्णय ले पाएंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने की पूरी संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन भी इस सप्ताह अच्छा रहने की संभावना है। आप अपने विरोधियों पर पूरी तरह से हावी रहेंगे और यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
सिंह राशि- इस सप्ताह आप के खर्चों में अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आप छुट्टियां बिताने पहाड़ों, रमणीय स्थलों अथवा विदेश यात्रा का विचार बनाएं। इस सप्ताह आप सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। दूसरी ओर आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति आपके अनुकूल हैं और पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव अवश्य हो सकता है। विशेष रूप से प्रॉपर्टी संबंधित कोई विवाद जन्म ले सकता है। यदि पहले से कोई समस्या चल रही है तो इस समय में उसका निदान मिलने की भी संभावना है। वाद-विवाद, प्रतियोगी परीक्षा तथा कोर्ट कचहरी आदि के मामले में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि- इस सप्ताह आप बेचैनी का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके लिए समय अच्छा रहेगा और आप अपने प्रयासों से कार्यस्थल पर अपना प्रभाव छोड़ेंगे। इस सप्ताह अच्छी आमदनी के योग बनेंगे और भावी योजनाओं से भी आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां संभव हैं, वे कुछ मनमौजी स्वभाव के भी होंगे। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा जहां एक ओर वह अपनी छुट्टियों का आनंद लेंगे वहीं दूसरी ओर उन्हें जमकर मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि- इस सप्ताह आप बेचैनी का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके लिए समय अच्छा रहेगा और आप अपने प्रयासों से कार्यस्थल पर अपना प्रभाव छोड़ेंगे। इस सप्ताह अच्छी आमदनी के योग बनेंगे और भावी योजनाओं से भी आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां संभव हैं, वे कुछ मनमौजी स्वभाव के भी होंगे। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा जहां एक ओर वह अपनी छुट्टियों का आनंद लेंगे वहीं दूसरी ओर उन्हें जमकर मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि- इस सप्ताह आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं अथवा कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए भी आप कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहेगा और आपकी संतान प्रगति करेगी। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा है उन्हें उनकी मेहनत का समुचित परिणाम प्राप्त होगा। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। भाई-बहनों की मदद से आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। अचानक से धन प्राप्ति संभव है किसी कारण आपका कोई पुराना राज बाहर आ सकता है जिसके कारण आपको कोई समस्या हो सकती है। अति आत्मविश्वास से बचकर रहें और व्यर्थ के विवाद में ना पड़ें।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
धनु राशि- इस सप्ताह आप को जीवन से संबंधित कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पारिवारिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। आपको प्रॉपर्टी में निवेश से धन लाभ की प्राप्ति संभव है। आपकी संतान के लिए बेहतरीन समय है। इस समय में विद्यार्थी वर्ग को उनकी मेहनत का जबरदस्त परिणाम प्राप्त होगा और वह खुलकर मुस्कुराएंगे। आमदनी सामान्य रहेगी लेकिन अचानक से कुछ खर्च आ जाएंगे। आपका पूरा ध्यान आमदनी को बढ़ाने पर रहेगा और आपको लाभ भी प्राप्त होगा। पिताजी को सरकारी कार्यों से लाभ होने की संभावना है।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि- मन के हारे हार है मन के जीते जीत आपको इस सप्ताह इस कहावत को ध्यान में रखते हुए कार्य करना होगा। किसी भी बात को हद से ज्यादा तवज्जो ना दें अन्यथा मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप को स्वास्थ्य के मोर्चे पर खासा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। हालांकि दूसरी ओर आप का कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों ही सुचारु रुप से चलते रहेंगे और आपको आनंद की प्राप्ति होगी। संतान आनंदित रहेगी और प्रत्येक काम को बढ़-चढ़कर करेगी वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है। 

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि- इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। यदि आप कहीं विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाए बैठे हैं तो यह सप्ताह उस को अमल में लाने के लिए अच्छा है। आप को अपनी आमदनी में वृद्धि के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे और आवश्यक रूप से इसका लाभ आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और आपकी संतान भी आनंद उठाएगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी अच्छा समय है। अपनी छुट्टियों के साथ-साथ आप अपनी पढ़ाई को भी आगे बढ़ा सकते हैं। आपके भाई-बहन भी विदेश की ओर रुख कर सकते हैं। खर्चों में कुछ वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि- इस सप्ताह कलात्मक कार्यों को करने में आपकी रुचि जागृत होगी और आप कोई भी कलात्मक कार्य करने का प्रयास करेंगे। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप प्रत्येक कार्य में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे लेकिन किसी कारणवश आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सोच समझकर ही कार्य करें। आमदनी में जबरदस्त इज़ाफा होने की संभावना है, इसके लिए आवश्यक होगा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें