मानसिक स्थिति अच्छी होने से आप बेहतर निर्णय ले पाने में सक्षम होंगे और इन फैसलों के कारण आप को उचित सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभल कर चलें और किसी भी प्रकार की कंट्रोवर्सी में ना पड़ें, साथ ही गॉसिपिंग से भी दूर रहें, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है अथवा आपकी माता जी को शारीरिक कष्ट संभव है। इस समय में आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी बना सकते हैं। संतान पक्ष के लिए बेहतर समय है।