फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

Wed, 03 Jun 2026 01:19 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Intuitive Zodiac Signs: माना जाता है कि कुछ राशि के जातकों के पास विशेष रूप से ऐसी क्षमता होती है, जिससे वे आने वाले समय की आहट पहले ही महसूस कर लेते हैं। आइए जानते हैं उन तीन खास राशियों के बारे में, जिनमें यह गुण स्वाभाविक रूप से पाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
भविष्य का इशारा पहले ही समझ लेती हैं ये राशियां - फोटो : AI
Which Zodiac Signa Are Most Intuitive: ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों को विशेष रूप से ऐसी क्षमता से जोड़ा गया है, जिनके जातकों को आने वाले समय की आहट पहले ही महसूस होने लगती है। इन्हें अक्सर “इंट्यूटिव” यानी अंतर्ज्ञानी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन राशियों के लोग परिस्थितियों, लोगों और वातावरण की ऊर्जा को गहराई से समझ लेते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत पहले ही मिल जाता है। आइए जानते हैं उन तीन खास राशियों के बारे में, जिनमें यह गुण स्वाभाविक रूप से पाया जाता है।

Astrology: दुश्मन के दिल में भी जगह बना लेते हैं इन राशियों के लोग, मीठी वाणी से बना लेते हैं अपना दीवाना
Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें
विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, जो मन, भावनाओं और संवेदनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि इस राशि के लोग बेहद भावुक, कोमल और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। जल तत्व से जुड़ी होने के कारण कर्क राशि के जातकों में गहरी भावनात्मक समझ होती है। ये लोग किसी भी व्यक्ति या स्थान की ऊर्जा को बहुत जल्दी महसूस कर लेते हैं। कई बार इन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के ही यह आभास हो जाता है कि आगे क्या होने वाला है। इनकी यही विशेषता इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि को रहस्यमयी और गूढ़ स्वभाव की राशि माना जाता है। इस राशि के जातक स्वाभाविक रूप से गहरी सोच और तीव्र अंतर्ज्ञान के धनी होते हैं। ये लोग सतह से परे जाकर चीजों को समझने की क्षमता रखते हैं। भावनात्मक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ इनकी “सिक्स्थ सेंस” भी काफी तेज होती है। 
 

4 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : adobe stock
कई बार इन्हें भविष्य की घटनाओं का अंदेशा पहले ही हो जाता है। यदि ये लोग आध्यात्मिक रूप से और अधिक सशक्त हो जाएं, तो न केवल आने वाली घटनाओं को महसूस कर सकते हैं, बल्कि किसी व्यक्ति के अतीत और भविष्य को भी समझने की क्षमता विकसित कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि को अंतर्ज्ञान के मामले में सबसे आगे माना जाता है। यह भी जल तत्व की राशि है, इसलिए इसके जातक बेहद भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। मीन राशि के लोग अपने आसपास के माहौल को गहराई से महसूस करते हैं और कई बार उन्हें आने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है। इनके साथ “डेजा वू” जैसी स्थिति भी अक्सर जुड़ी रहती है, जिसमें उन्हें लगता है कि जो घटना अभी हो रही है, वह पहले भी घट चुकी है। यह उनकी गहरी मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव की क्षमता को दर्शाता है।

Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Vastu Tips: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते समय रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेंगे शनि और राहु-केतु के शुभ प्रभाव
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें