फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Predictions: क्यों बढ़ रही हैं आग की घटनाएं ? पढ़ें ज्योतिषीय कारण और मेष से मीन तक राशियों की भविष्यवाणियां

Fri, 05 Jun 2026 05:43 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Astrology Predictions: वर्तमान में विक्रम संवत 2083 जारी है और यह 'रौद्र संवत्सर' है। 'रौद्र' शब्द भगवान शिव के उग्र रुद्र स्वरूप का प्रतीक माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस संवत्सर में अग्नि तत्व और उग्र ऊर्जा का प्रभाव अधिक सक्रिय रहता है।
विज्ञापन
1 of 14
Predictions - फोटो : अमर उजाला AI
Astrology Predictions: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आग लगने, शॉर्ट सर्किट, विस्फोट और भीषण गर्मी जैसी घटनाओं की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं के पीछे व्यक्ति की भूल से लेकर कई बड़ी तकनीकी खामियां शामिल हैं। लेकिन यह समय ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से भी बेहद प्रभावशाली है और इससे कुछ संकेत मिल रहे हैं। आपको बता दें, वर्तमान में विक्रम संवत 2083 जारी है और यह 'रौद्र संवत्सर' है। ज्योतिष शास्त्र में 'रौद्र' शब्द भगवान शिव के उग्र रुद्र स्वरूप का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि, इस संवत्सर में अग्नि तत्व और उग्र ऊर्जा का प्रभाव अधिक सक्रिय रहता है। ऐसे में बार-बार अग्निकांड, गर्मी, विस्फोट जैसी कई घटनाओं का एक कारण यह भी हो सकता है। ऐसे में आइए 'रौद्र संवत्सर' की भविष्यवाणियां और सभी राशियों पर इसका प्रभाव जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला AI
क्या कहती हैं ज्योतिषीय भविष्यवाणियां ?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, रौद्र संवत्सर के समय बिजली, गैस, केमिकल और भारी मशीनों से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को विशेषतौर पर सावधानी बरने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, यह समय केवल चुनौतियों का ही नहीं, बल्कि प्रगति का भी संकेत देता है। इस समय AI,डिजिटल तकनीक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी कई योजनाएं और उपलब्धियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में यह संवत्सर जहां उग्र परिवर्तन का संकेत दे रहा है, तो वहीं दूसरी ओर नए युग की भी अधिक संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों में ऊर्जा बनी रहेगी। आपके लिए समय खास, तो रहेगा और नए मौके आपको प्राप्त होंगे। लेकिन जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। 

4 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धैर्यवान रहना होगा। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी समस्याएं बढ़ा सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। लेकिन वाणी का ध्यान रखें और संयम से बातचीत करें। निर्णय लेते समय संयम बरतना जरूरी होगा। 
विज्ञापन

6 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय जहां सम्मान लेकर आएगा, वहीं मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। धैर्य के साथ किए गए कार्यों में अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 14
Astrology Predictions - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की इस समय कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय आपके लिए नए मौके अवसर लेकर आएगा धैर्य बनाए रखें। स्वयं पर काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

8 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के रिश्तों में तनाव की स्थितियां बनी रहेगी। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा किसी भी दस्तावेज या समझौते को ध्यान से पढ़ें। महत्वपूर्ण कार्यों में सतर्कता बरतें।

9 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के जीवन में कर्ज से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। समय धैर्यवान रहने का है। नई योजनाएं भविष्य में लाभ दे सकती हैं।

10 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
समय आपके लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। धैर्य और समझदारी से लिया गया निर्णय लाभ दिला सकता है। नई योजनाएं भविष्य में आपको लाभ दे सकती है, इसलिए अनुभवियों से विचार करते हुए ही कार्य करें।

11 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। अति आत्मविश्वास से बचना होगा। संतान पक्ष की उपलब्धि से मन हर्षित होगा।

12 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। आप अपने विवेक और बुद्धि बल से मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। धन और समय दोनों को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।

13 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ सकता है। तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय बदलाव लेकर आएगा। नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे।
विज्ञापन

14 of 14
Astrology Predictions - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वाले विद्यार्थियों को उनके परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। लेकिन सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी।  सत्ता-सरकार का सहयोग मिलने से राज-काज की सिद्धि होगी।

Predictions: देश-दुनिया में क्यों बढ़ रही हैं आग की घटनाएं ? जानें ग्रहों के संकेत और आगे की भविष्यवाणियां

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें