फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 8 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Thu, 07 Feb 2019 06:00 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
8 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
आज योजनाओं के विस्तार में धन की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक क्षेत्रों में समय-समय पर बाधाएं आती रहेंगी। आप व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें।

 

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। इस समय व्यवसाय में उन्नति होगी। आपका कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। मित्र व सहयोगी से सहायता प्राप्त करेंगे।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
आर्थिक पक्ष को लेकर प्रत्येक काम में सावधानी रखना भी जरूरी होगा। आप व्यर्थ के वाद-विवाद या फालतू के पचड़ों से बचें, ये आपके लिए बेहतर होगा। यदि आप अपने तौर तरीके बदल दें, तो कारोबार में प्रगति और धन लाभ होने में देर नहीं लगेगी।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
आज योजनाओं का विस्तार तथा आजीविका के क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। आपके कार्यों तथा कार्यभार बढ़ने की संभावनाएं बन रही हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
आज आपको अपने आर्थिक पक्ष को सुदृढ़ रखने के लिये अपने पराक्रम भाव को बनाये रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आगे बढ़कर समस्याओं को सुलझाने में व पहल करने से कामों में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
आर्थिक दृष्टि से दिन उठा-पटक से भरा रहेगा। कभी बिना किसी प्रयास के सारे काम बनते नजर आएंगे तो कभी कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं होगी। मशीनों और उपकरणों में खराबी आ सकती है। इन्हें ठीक करने पर आशा से अधिक व्यय हो सकता है।

 

8 of 13
राशि

तुला
सौभाग्य आपके साथ है, लेकिन लापरवाही आपको काफी भारी नुकसान में भी डाल सकती है। कुछ घरेलू सामान को खरीदने या बेचने को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। निजी संबंधों की सहायता से आय के नए स्रोत खुलेंगे।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज आपको विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के प्रबल योग हैं। गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी करेंगे।

 

10 of 13
राशि

धनु
तैयार रहिए, किस्मत आपके दरवाजे पर दस्तक देने को है। नौकरी में तरक्की और व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग हैं। बहु-प्रतीक्षित अभिलाषाओं के पूर्ण होने के संकेत मिल रहे हैं। आपका सामाजिक क्षेत्र बढे़गा।

11 of 13
राशि

मकर
आज आपको लॉटरी से फायदा हो सकता है। सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। आज आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे।

 

12 of 13
राशि

कुंभ
खर्चों में कमी का प्रयास करें। व्यापार अच्छा चलेगा, और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समस्याओं से निजात मिलेगी, मान सम्मान बढ़ेगा। काम-धंधे या नौकरी के हालातों में सुधार या पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि यात्रा आवश्यक है तो अपने सामान की देखभाल करें क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें