फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 8 अप्रैल : धन, व्यवसाय और नौकरी के मामले में कैसा रहेगा सोमवार का दिन

विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
8 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi

मेष
आज भूमि एवं भवन की खरीद बिक्री के लिए समय उपयुक्त रहेगा। इस समय आप प्रयास करेंगे तो मकान खरीद सकते हैं अथवा अपने घर की मरम्मत का कार्य कर सकते हैं। मनचाहा नतीजा मिलेगा।

विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
आज आपको लाभ प्राप्ति के शुभ अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप अपने कार्य को सफलता के साथ पूरा कर सकेंगे। छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दें, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम चल रहा है।

4 of 13
rashi

मिथुन
आज की गई यात्रा लाभप्रद होगी। वाहनों का कारोबार करने वालों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। परिवहन एवं संचार क्षेत्रों में उन्नति होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय से संबंधित यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी।

विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आज शुभ कार्य संपन्न होने योग बन रहे हैं। अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। अपने विचारों को दूसरों पर लादने के बजाय दूसरों के विचारों को समझने कि कोशिश करें। बिगड़ते काम बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आज अपनी मेहनत से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आपको अपने पुरुषार्थ से सफलता मिलेगी, नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। निवेश के लिए उत्तम समय है। सोने की खरीददारी से भविष्य में लाभ होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
मित्रों से मेल-जोल बढे़गा, परन्तु इस सब में धन अधिक खर्च होगा। मकान की मरम्मत आदि पर खर्च कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र बढे़गा और पुराने मित्रों सहयोगियों से मुलाकात होगी। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

8 of 13
rashi
तुला
व्यापारिक कार्यों से श्री की वृद्धि होगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामो में दूसरों के हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। व्यापारी सहयोगियों या व्यावसायिक लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा करने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में रूकावटे दूर होंगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह जांच-परख लें।

10 of 13
rashi

धनु
नौकरी में आमदनी बढ़ेगी। खर्चों में कमी का प्रयास करें। सामाजिक प्रशंसा से हर्ष होगा। बुद्धि चातुर्य से कार्य करें। आज का दिन अनुकूल सिद्ध होगा। धन लाभ के समाचार मिलेंगे।

 

11 of 13
rashi
मकर
आर्थिक नीतियों में कमियों के कारण धनहानि हो सकती है। व्यावसायिक यात्राओं के कार्यक्रम बनकर स्थगित होते रहेंगे। दैनिक कार्यों के व्यय बढ़ जाएंगे। कोई भी जोखिम भरा काम न करें।

12 of 13
rashi

कुंभ
मनोबल में वृद्धि होने के कारण तनाव में कमी होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपका यही उत्साह आपके विरोधियों को धराशायी करता रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधान रहें।

विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। व्यापारिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु वचन न बोलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें