फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 7 जनवरी : जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 06 Jan 2019 07:14 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
7 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
साझेदारी में लाभ व सफलता मिलने की संभावना है। नयी योजनाओं का आरंभ आज कर सकतें हैं। खरीदने बेचने के लिए समय शुभ है। आय में वृद्धि होगी। किसी संक्षिप्त मार्ग से भी आपके पास पैसा आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
कार्यभार में इजाफा होगा। नौकरी में आपकी तरक्की संभव है। काम के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे। घरेलू चीजों के लिये भी आप खर्च कर सकते हैं।

4 of 13
rashi
मिथुन
प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। रुके हुए काम बनेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कटु वचनों का प्रयोग न करें। आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे। विरोधियों और कंपटीटर्स से सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह 
आज का दिन थोड़ा धीमी गति वाला है। विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सहकर्मी तथा अधीनस्थ आपको पूरा सहयोग देंगे। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की सम्पूर्ति होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। यद्यपि खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी। अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे।

8 of 13
rashi
तुला
समय की मांग है कि आप सावधानी बरतें| तब तक कोशिश कीजिये अब आपकी चाहत पूरी होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतिष्ठा और सम्मान में प्रचुर वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राओं की संभावना है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में दूसरों के हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। व्यापारी सहयोगियों या व्यवसायकि लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे।

10 of 13
rashi
धनु
किस्मत आपके दरवाजे पर दस्तक देने को है। नौकरी में तरक्की और व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग हैं। अच्छे समाचार से मन खुश होगा। इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों से भी आप कुशलता से निपट सकेंगे।

11 of 13
rashi
मकर
व्यापार में नये आइडिया से फायदा होगा। सुख और धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी व्यवसाय मे शुभ परिवर्तन के चलते घर से दूर रहना पड़ सकता है। पदस्थ लोगों से आप सम्मान और उनकी कृपा प्राप्त करेंगे।

12 of 13
rashi
कुंभ
उधार लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिल पाएगा। परिणाम अनुकूल नहीं रहेगा। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य विस्तार की योजनाएं बनेंगी। राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। समय के साथ-साथ आप संग्रहशील होते जायेंगे और विलास सामग्री पर भी व्यय करेंगे। परिजनों का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें