कर्क
आज उद्यमी और व्यावसायी अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे और सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ एक नया व्यापार शुरू कर सकते हैं और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। वित्तीय मामले प्रगतिशील रहेंगें और शेयर मार्केट में निवेश भी कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी।