5 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष
आज आपको सावधानीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। कार्य एवं व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मन अशांत रहेगा। अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें। व्यावसायिक या व्यापार के क्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी नुकसान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष
आज कोई भी विशेष कार्य करने से बचें। विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें नहीं तो नुकसान होने की आशंका है। कोई भी व्यावसायिक यात्रा न करें। उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। कई कामों में रुकावटें भी आ सकती है।
4 of 13
मिथुन
मिथुन
अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा, सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अपने कार्य किसी अन्य के भरोसे नही छोड़ें।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
ऋणों के लेन-देन से सम्बंधित कार्य भी इस समय में सरलता से किए जा सकते है। आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता तथा निरन्तर मेहनत के भाव से प्रयास करेगें। परन्तु किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह
प्रबल आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षी योजना पूर्ण करने के लिये कड़ा प्रयत्न करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
यदि आप रोजगार आदि के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ें। कारोबार में जल्दी ही इच्छित प्रगति और धन लाभ होगा। जन सम्पर्क भी बढ़ेगा।
8 of 13
राशि
तुला
पुराने ऋण से मुक्त होने पर आपको काफी सन्तोष और हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा और अन्य श्रोतों से भी लाभ हो सकता है। बेकार की यात्राओं से भी बचें।
9 of 13
राशि
वृश्चिक
आज वाद-विवाद से बचें अन्यथा व्यावसायिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं। पैसा कमाने का छोटा रास्ता न अपनाएं। आपका मनोबल, कार्यो में आ रही बाधाओं में कमी करेगा। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा।
10 of 13
राशि
धनु
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लें और विवादों को टालें। व्यापारियों की योजनाएं सफल होंगी। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
11 of 13
राशि
मकर
आर्थिक क्षेत्र में आज का दिन थोड़ा धीमी गति वाला है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है।
12 of 13
राशि
कुंभ
आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। भौतिक साधनों पर धन खर्च होगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। अगर आपकी पदोन्नति होने ही वाली है, तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप हो सकती है।
मीन
आज मेहनत से आप सबका दिल जीत लेंगे, नई योजनाएं बनाने में आप सफल होंगे। कॅरियर के क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।