फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 2 अप्रैल : धन, व्यवसाय और नौकरी के मामले में कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
2 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
आज राज्यपक्ष से लाभ होगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। विरोधी परास्त होंगे। व्यर्थ में समय नष्ट न करें। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रगति के योग हैं, हालांकि कुछ लोगों के लिए यह इच्छानुसार नही होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्य में सफलता के योग बनेंगे। उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति से आपके निजी संबंधों का लाभ आपको होगा। नया घर खरीद सकते हैं। मानसिक चिंता का निवारण होगा। आप में से कुछ के लिए बेहतर नौकरी मिलने की संभावना है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
आज व्यय में कटौती का प्रयास करें। नौकरी के हालात में भी इजाफा होगा। भाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। शुभ कार्यों में संलग्न होंगे। सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
आज उधार लेने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिल पाएगा। परिणाम अनुकूल नहीं रहेगा। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
विवादों का निपटारा होने के प्रबल संकेत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बुरी आदतों को अपने ऊपर हावी न होने दें। सामाजिक प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। अचानक यात्रा की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा। आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आमदनी में वृद्धि होगी। लंबी यात्राएं सुखद व सफलदायक सिद्ध होगी।

8 of 13
राशि
तुला
आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ होने से हर्ष होगा। विरोधी को परास्त कर सकते हैं। विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल होंगी। व्यर्थ के विवादों और कानूनी मामलों में उलझने से आपको बचना चाहिए।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
आर्थिक पक्ष को बल प्रदान करने के लिये आप अपने विदेशी संपर्क बढ़ाएंगे। ऎसे में विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। आप अधिकांश कार्यों में सफल होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लोग आपके कामों की प्रशंसा करेंगे।

10 of 13
राशि
धनु
प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क के कारण आपके लाभ में वृद्धि व प्रयास में सफलता के योग हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। यदि आप प्रकाशन या एजेंसी के काम से संबंधित हैं तो भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

11 of 13
राशि
मकर
आज आर्थिक समस्या के कारण आपका मन चारों तरफ से चिन्ताग्रस्त स्थिति में रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको मानसिक चिन्ताएं रह सकती है। किन्तु वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन से सप्ताह मध्य में राहत मिल सकती है।

12 of 13
राशि
कुंभ
आज व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। अनैतिक कार्यों व संदेहास्पद सौदों से बचें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
आज कार्यों को रचनात्मक ढंग से करने से, विपरीत समय में भी धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस समय की सफलता में भाग्य का सहयोग भी रहेगा। छोटी यात्राएं आपकी कड़ी मेहनत के कारण सफल होंगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें